Skip to content
April 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • धर्म-संस्कृति
  • Today’s Horoscope : किसे मिलेगा रोजगार और किसे मिलेगी कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता, जानिए आज के राशिफल में
  • धर्म-संस्कृति

Today’s Horoscope : किसे मिलेगा रोजगार और किसे मिलेगी कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता, जानिए आज के राशिफल में

Askcg News January 6, 2024

 

Today’s Horoscope
मेष- आज नौकरी में उच्च अधिकारी से निकटता बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा सरकारी मदद से दूर होगी। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को रोजगार मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र में संलग्न लोगों को समर्थन मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण अभियान या आंदोलन का नेतृत्व करने का अवसर आपको प्राप्त होगा। उद्योग धंधे में नए सहयोगी बनेंगे। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अपनी नौकरी के संबंध में विदेश यात्रा पर जाना पड़ेगा। आप दूर देश की यात्रा पर खूब मजे करेंगे और आनंद लेंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रिय भूमिका रहेगी। व्यापार में साथ साज सज्जा पर अधिक ध्यान रहेगा। नौकरी में वाहन आदि का सुख बढ़ेगा। बौद्धिक कार्य में संलग्न लोगों को अपने बॉस से प्रसन्नता एवं प्रोत्साहन मिलेगा।

वृषभ- आज पूजा पाठ में अधिक रुचि रहेगी। देव स्थल के दर्शन हेतु तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। परिजनों के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी। उनसे आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे। व्यापार में अभिरुचि बढ़ेगी। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को कोई शुभ समाचार मिलेगा। राजनीति में अपने मार्गदर्शन से भेंट करेंगे। धन के लेन-देन में थोड़ा सजगता एवं सावधानी से काम लें। नौकरी में उच्च अधिकारी से निकटता बढ़ेगी। चिकित्सा व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को महत्वपूर्ण सफलता एवं सम्मान मिलेगा। शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं। अन्यथा आपको अस्पताल में जाना पड़ सकता है।

मिथुन- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। वाहन धीमे चलाएं। अन्यथा दुर्घटना की संभावना है। कार्यक्षेत्र में यकायक कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार में व्यर्थ वाद विवाद से बचें। बात पुलिस तक पहुंच सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में अकारण व्यवधान आ सकता है। रोजगार के लिए इधर से उधर भटकना पड़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा करना घातक सिद्ध हो सकता है। कंपनियों में कार्यरत लोगों को अपने बॉस से डांट फटकार लग सकती है। उद्योग धंधे की योजना को खूब सोच समझकर गुप्त रूप से आगे बढ़ें। किसी के कहे सुने में न आए। आज वाहन आदि कीमती वस्तु खरीदने से बचें। अन्यथा हानि हो सकती है। गंभीर धोखा हो सकता है

कर्क- कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम का आमंत्रण प्राप्त होगा। नौकरी लगने के संबंध में बुलावा आ सकता है। बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को कंपनी की मीटिंग हेतु दूर देश जाना पड़ सकता है। व्यापार में नए साझेदारों में वृद्धि होगी। जिससे आपका व्यापार गति पकड़ेगा। राजनीति में उच्च पद मिलने के योग है। नौकरी में अधीनस्थ से निकटता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। धन संपत्ति मिलने की बाधा सरकारी मदद से दूर होगी। वाहन खरीदने के इच्छुक लोगों को आज सफलता मिलेगी। राजनीति में नए मित्र लाभकारी सिद्ध होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा दूर होगी।

सिंह- आज किसी पुराने मुकदमे में जीत आपकी होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। व्यापारिक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति होने की योग बनेंगे। राजनीति में आपको उच्च पद मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम करेंगे। बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्य लोगों को अपने बॉस से निकटता का लाभ मिलेगा। भूमि, वाहन, मकान के क्रय विक्रय में धन लाभ होगा। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा। किसी अधूरे कार्य के पूर्ण होने के योग हैं। धन संपत्ति विवाद को कोर्ट कचहरी में जाने से रोके। उसे कोर्ट से बाहरी निपटा लें। विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र में कार्यरत लोगों महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। शुभ समाचार प्राप्त होगा।

कन्या- आज नकिसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। विद्यार्थियों का मन अध्ययन में लगेगा। कार्य क्षेत्र में नए मित्र बनेंगे। व्यापार में कोई मित्र मददगार सिद्ध होगा। परिवार में वाद विवाद हो सकता है। आप किसी के कहे सुने में ना आए। अपने विवेक से सारी स्थिति में दृष्टि रखें। सजने संवारने में रुचि बनी रहेगी। राजनीति में किसी वरिष्ठ पदाधिकारी से निकटता बढ़ेगी। राजनीति में आपका वरचे स्थापित होगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। किसी लंबी यात्रा अथवा विदेश यात्रा पर जाने की योग बनेंगे। घर परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। उद्योग धंधे में किसी अनुभवी व्यक्ति से विशेष सहयोग मिलेगा।

तुला- आज कार्य क्षेत्र में अकारण वाद विवाद हो सकता है। व्यापार में आया तनाव दूर हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में विलंब हो सकता है। मार्ग में वाहन कुछ दिक्कत दे सकता है। अतरू कुछ समय पहले घर से निकले। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। बौद्धिक कार्य में संलग्न लोगों को सफलता एवं सम्मान मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में व्यर्थ भाग दौड़ अधिक रहेगी। किसी अन्य पर ज्यादा विश्वास करने की बजाय अपना कार्य खुद ही करें। व्यापार में नए साझेदारी बनेंगे। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शराब का सेवन कर वाहन ना चलाएं। अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।

वृश्चिक- आज कार्यक्षेत्र में कोई ऐसी घटना घट सकती है जिससे आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। व्यापार में उन्नति एवं प्रगति के योग हैं। रोजगार की तलाश पूरी होगी। कोई शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार की कोई बड़ी बाधा सरकारी मदद से दूर होगी। राजनीति में नई सहयोगी लाभदायक सिद्ध होगी। खाद्य पदार्थ के व्यवसाय से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। कोर्ट में चल रहे किसी मुकदमे का फैसला आपके पक्ष में होगा। किसी व्यापारिक यात्रा पर जा सकते हैं। हवाई यात्रा के योग बनेंगे। समाज में अच्छे कार्यों के लिए आपकी सरहाना होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा।

धनु- आज गीत संगीत की दुनिया में आपके नाम का डंका बजेगा। राजनीति में आपके प्रभावपूर्ण भाषण की सराहना होगी। आपकी आंख अथवा कान की कोई समस्या समाप्त होगी। परिवार में पैतृक धन संपत्ति को लेकर बटवारा होगा। किसी व्यापारीक योजना के सफल होने की योग बनेंगे। नौकरी में आपके कार्य से बॉस का ध्यान आपकी ओर आकर्षित होगा। किसी प्रियजन के कारण समाज में मान सम्मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाहन खरीदने की पुरानी अभिलाषा पूर्ण होगी। उद्योग धंधे में नए साझेदार बनेंगे। आज कार्य क्षेत्र में रुचि अधिक रहेगी। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। खेलकूद प्रतियोगिता में उच्च सफलता एवं समान मिलेगा। परिवार में भोग विलास सामग्री लाएंगे।

मकर- आज आपकी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूर्ण होगी। किसी पुराने मुकदमे में नतीजा मिलेगा। खेलकूद प्रतियोगिता में उच्च सफलता के साथ सम्मान मिलेगा। व्यापार में जोखिम लेना लाभदायक सिद्ध होगा। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा किसी वरिष्ठ पारीजन अथवा वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से दूर होगी। वाहन आदि खरीदने के लिए कर्ज लेने के प्रयास सफल होंगे। अनजान व्यक्ति से दोस्ती का खतरा न उठाएं। कोई तुम्हें गुमराह करने का प्रयास करेगा। लक्ष्य साधन में त्रुटि न करें। दूर दराज की यात्रा होगी। भूमि का सुख मिलेगा। नवनिर्माण तथा देव दर्शन की इच्छा पूरी होगी। व्यवसायिक संपर्कों से फायदा होगा।

कुंभ- आज का दिन सामान्य लाभ एवं उन्नति दायक रहेगा। आज पूर्व से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार में अविवाहित लोगो का विवाह होगा। विवाह पक्का हो जाएगा। ईस्ट मित्रों के सहयोग से लाभ यश, मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होने की संभावना है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत व्यक्तियों की पदोन्नति अथवा धन में वृद्धि होने के योग बनेंगे। अच्छे कार्य में धन खर्च होगा। जिससे भविष्य में अच्छे लाभकारी परिणाम सामने आएंगे। कार्य में अर्चन आएंगी। कार्य क्षेत्र में संबंधों में शीघ्रता में कोई निर्णय न लें। आजीविका आदि में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति अधिक रहेगी। फिर भी अपने धैर्य को कायम रखने में सफल होंगे। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। राजनीति में आपका पद एवं कद बढ़ेगा।

मीन- आज का दिन आपके लिए सामान्य सुख उन्नति कारक रहेगा। रुके हुए कुछ कार्य बनने की संभावना है। किसी के बहकावे में न आए। विरोधियों से सावधानी पूर्वक व्यवहार करें। किसी भी प्रकार के तर्क वितर्क से बचें। अपनी भावनाओं को सही दिशा प्रदान करें। समाज में अपने मान सम्मान के प्रति जागरूक रहे। कार्य क्षेत्र में धैर्य पूर्वक कार्य करने से लाभ होगा। व्यवसाय में आने वाली बाधाएं कम होगी। क्रोध से बचें। साझेदारी वाले कार्य में अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। व्यावसायिक मामलों में निर्णय सोच विचार कर लें। सकारात्मक सोच रखें। नौकरी में संलग्न व्यक्तियों का स्थानांतरण हो सकता है। नौकरी में महत्वपूर्ण पद एवं मनचाही जगह पर तैनाती हो सकती है।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: know in today's horoscope Who will get employment and who will get great success in the workplace

Post navigation

Previous छग नवीन शासकीय शिक्षक अनुदान कर्मचारी संगठन ने शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से की मुलाकात 
Next New Life : 4 साल के बच्चे के हार्ट में था ब्लॉकेज, एसीआई के कार्डियोलॉजी विभाग में पेसमेकर लगाकर दी नई जिंदगी

संबंधित ख़बर

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज

March 14, 2026
सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

March 2, 2026
रायपुर : संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

रायपुर : संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन

February 10, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

AD

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव

April 4, 2026
Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…
  • नेशनल न्यूज़

Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…

March 24, 2026
“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा
  • छत्तीसगढ़

“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा

March 24, 2026
भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज

March 14, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.