सिंधी समाज के वरिष्ठ सेवाभावी व्यक्तित्व के सामाजिक योगदान को किया याद, शंकर नगर स्थित सिंधु पैलेस में दी पुष्पांजलि
रायपुर। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने शंकर नगर स्थित सिंधु पैलेस में स्वर्गीय मुरलीधर केवलानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शंकर नगर-शांति नगर पूज्य सिंधी पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रहे केवलानी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर विधायक मिश्रा ने स्व. केवलानी के सामाजिक योगदान और समाज के प्रति उनके समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान, एकता और संगठन के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया। उनका सेवाभावी व्यक्तित्व और समाज के प्रति निष्ठा हमेशा लोगों को प्रेरित करती रहेगी।
कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों ने भी स्व. मुरलीधर केवलानी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
