Skip to content
June 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • शंकर नगर के बीटीआई ग्राउंड में निशुल्क नए दृष्टिकोण वाला शिविर 15 से 20 नवंबर तक
  • छत्तीसगढ़

शंकर नगर के बीटीआई ग्राउंड में निशुल्क नए दृष्टिकोण वाला शिविर 15 से 20 नवंबर तक

Askcg News November 11, 2022

रायपुर। हम सब चाहते हैं कि हमारा जीवन ऊर्जा और उल्लास से भरा हो, लेकिन ये संभव कैसे होगा ? अपने जीवन में हमें जो भी पाना हो नाम, पैसा, पद-प्रतिष्ठा, स्वास्थ्य, मानसिक शान्ति, हमारे पास एकमात्र साधन है हमारा शरीर यदि हम एक मोबाइल फोन खरीदते हैं, तो उसके फीचर्स जाने बिना उसका उपयोग नहीं कर सकते, तो फिर ये जो शरीर हमें मिला है, जो एक सुपर कंप्यूटर से भी ज्यादा संवेदनशील एवं शक्तिशाली है, क्या हमें इसका उपयोग करना आता है ? क्या हमें इसके फीचर्स की जानकारी है ? अगर नहीं, तो हम अपने साथ अन्याय कर रहे हैं। शायद इसीलिए हर घर में बीमारियां बढ़ती जा रही है. बच्चे मोबाइल फोन से एडिक्ट होते जा रहे हैं और युवाओं में तनाव, डिप्रेशन, अल्कोहल, ड्रग्स एवं अन्य एडिक्शन बढ़ते जा रहे हैं। हम इस शरीर में अनंत संभावनाएं लेकर आते हैं, और मुश्किल से इसका 1 प्रतिशत उपयोग करके इस पृथ्वी से विदा ले लेते हैं।

सन टू ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा देश-विदेश में अब तक 200 से भी अधिक शिविरों का आयोजन होने के बाद एवं रायपुर शहर में 5 शिविर सफलतापूर्वक आयोजित होने के बाद एक बार पुनः यह अद्द्भुत एवं अद्वितीय “नए दृष्टिकोण वाला शिविर’ निःशुल्क रूप से आगामी 15 से 20 नवंबर, बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में सुबह 6 से 8 बजे तक आयोजित होने जा रहा है जिसमें प्राचीन ज्ञान एवं आधुनिक विज्ञान के समागम से शरीर को स्वस्थ, मन को आनंदित और चेतना की झन्स्क के लिए सम्यक आहार, सम्यक व्यायाम, सम्यक ध्यान के न केवल यूनिवर्सल सूत्र बताये जाएंगे, बल्कि उसके प्रयोग भी करवाये जायेंगे।

अब समय आ गया है कि इस आपा-धापी भरी तनावग्रस्त जिन्दगी में हम अपने लिए समय निकाले और इस सुअवसर का लाभ ने सके। यह सरलतम तकनीक न किसी समाज से जुड़ी है, न किसी राजनैतिक दल से जुड़ी है, न ही कोई कमर्शियल दृष्टिकोण रखती है, बल्कि सिर्फ प्रकृति के नियमों पर आधारित है जो आपको स्वयं से जोड़ती है। इसका एकमात्र उद्देश्य है कि पूरी पृथ्वी सुन्दर हो सके और हर घर स्वास्थ्य, समृद्धि और आनंद से भर सके। इसके माध्यम से हज़ारों लोगों ने आसानी से 20 से 30 किलो वजन घटाया है और अपनी अनेक शारीरिक एवं मानसिक बीमारियों जैसे हाई ब्लड प्रेशर, थायरॉयड प्रॉब्लम, अस्थमा, डिप्रेशन, हार्ट प्रॉब्लम, माइग्रेन, कॉन्स्टिपेशन को अपने जीवन से बाहर किया है और अपने ब्रेन की शक्तियों को जगाकर जीवन की हर ऊंचाई को सरलता से प्राप्त किया है।

शिविर में आपको सही कॉम्बिनेशन वाला एल्कलाइन नाश्ता भी करवाया जाता है जो आपके भीतर महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की पूर्ति करके आपके ब्रेन की शक्तियों को जगाने में सहायक होता है। इस शिविर के सूत्रधार पूज्य परम आलय जी इंदौर निवासी है और पूर्व उद्योगपति हैं जिनका एकमात्र उद्देश्य है इस पृथ्वी को सुन्दर बनाना और प्रत्येक चेतना को विकास की ओर उन्मुख करना।

4 से 5 मित्र जो देश के अलग-अलग शहरों से एकत्रित हुए हैं, उन्होंने लगभग 10 दिनों में ही रायपुर शहर में 100 से अधिक डेमो सेशन लिए हैं और शहरवासियों में शिविर के प्रति उमंग और उल्लास की एक नहर लाई है। 11 नवंबर तक लगभग 2000 मित्रों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिए हैं और शिविर में अपेक्षित संख्या से अधिक मित्रों के आने की संभावना है।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: Free new approach camp from 15 to 20 November at BTI Ground Shankar Nagar

Post navigation

Previous भ्रातृ पूजन और प्रतिभा सम्मान समारोह में अखंड ब्राह्मण समाज ने किया युवाओं का सम्मान
Next अखंड अष्टयाम हरी कीर्तन अपार हर्ष और भव्यता के साथ संपन्न

संबंधित ख़बर

Rotary Club ने वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में इंटरैक्ट क्लब के चार्टर का किया विमोचन
  • छत्तीसगढ़

Rotary Club ने वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में इंटरैक्ट क्लब के चार्टर का किया विमोचन

June 23, 2026
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता का अमर प्रतीक : संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता का अमर प्रतीक : संजय श्रीवास्तव

June 23, 2026
Kalinga University में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 23, 2026

Ad

ad

ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

Rotary Club ने वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में इंटरैक्ट क्लब के चार्टर का किया विमोचन
  • छत्तीसगढ़

Rotary Club ने वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में इंटरैक्ट क्लब के चार्टर का किया विमोचन

June 23, 2026
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता का अमर प्रतीक : संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता का अमर प्रतीक : संजय श्रीवास्तव

June 23, 2026
Kalinga University में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 23, 2026
Kalinga University में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन

June 21, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.