रायपुर। राष्ट्रवादी विचारधारा को लेकर शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच त्याग, तपस्या और बलिदान की भावना के साथ कार्य करने वाले राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ का अखिल भारतीय अभ्यास वर्ग पहली बार राजधानी रायपुर में पचपेड़ी नाका के होटल प्रकाश पैलेस में संपन्न होगा। इस अभ्यास वर्ग में अंडमान निकोबार सहित कश्मीर से कन्याकुमारी तक अनेक राज्यों से लगभग 100 प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग में शासकीय कार्यप्रणाली, नियमावली, अर्थव्यवस्था, मितव्ययता, देश-प्रदेश के विकास में कर्मचारी संगठन की भूमिका,समरसता आदि विषय विद्वान वक्ताओं के व्याख्यान होंगे। यह जानकारी राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री अश्वनी चेलक ने दी है।