Skip to content
June 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • खेल जगत
  • रिकॉर्ड: इस बल्लेबाज ने एक ओवर में 7 छक्के जड़कर रचा इतिहास, जानिए कौन है वह खिलाड़ी
  • खेल जगत

रिकॉर्ड: इस बल्लेबाज ने एक ओवर में 7 छक्के जड़कर रचा इतिहास, जानिए कौन है वह खिलाड़ी

Askcg News November 28, 2022

मुंबई। विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र के ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने इतिहास रच दिया है। वे शायद पहले खिलाड़ी होंगे, जिन्होंने एक ओवर में 7 छक्के जड़ दिए। विजय हजारे ट्राफी 2022 के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 220 रन की पारी खेल डाली। इस पारी के दौरान उन्होंने 16 छक्के और 10 चौके लगाए जबकि 159 गेंदों का उन्होंने सामना किया। अपनी इस पारी में ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के लगाने का कमाल किया और इतिहास रच दिया।

ऋतुराज गायकवाड़ ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ पहली पारी के 49वें ओवर में शिवा सिंह की गेंद पर इतिहास रचते हुए उनके एक ओवर में 7 छक्के लगा दिए। लिस्ट ए क्रिकेट में एक ओवर में 7 छक्के लगाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ दुनिया के पहले बल्लेबाज बने। इसमें से एक नो गेंद पर उन्होंने लगाया था जो ओवर की पांचवीं गेंद थी। यानी इस ओवर में उन्होंने 43 रन जुटाए और अपने-आप में एक नायाब रिकार्ड है। लिस्ट ए क्रिकेट में ये ऋतुराज का अब का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी रहा। इस मैच में उन्होंने अपने पहले 100 रन 109 गेंदों पर पूरे किए जबकि अगले 50 गेंदों पर उन्होंने 120 रन बना डाले। उनकी इस पारी के दम पर महाराष्ट्र ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 330 रन बनाए।

ऋतुराज गायकवाड़ के 7 छक्के-
पहली गेंद- छक्का
दूसरी गेंद- छक्का
तीसरी गेंद- छक्का
चौथी गेंद- छक्का
पांचवीं गेंद (नो बाल)- छक्का
पांचवीं गेंद- छक्का
छठी गेंद- छक्का

लिस्ट ए क्रिकेट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकार्ड रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज था, लेकिन अपनी नाबाद 220 रन की पारी में 16 छक्के लगाकर ऋतुराज गायकवाड़ ने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। लिस्ट ए क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में ऋतुराज गायकवाड़ अब हिटमैन के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: know who is that player Record: This batsman created history by hitting 7 sixes in one over

Post navigation

Previous विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन 4 फरवरी को, प्रपत्रों का हुआ लोकार्पण
Next किन्हें है स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता और किसका बढ़ेगा कारोबार, पढ़े आज के राशिफल में

संबंधित ख़बर

किक-बॉक्सिंग में मुंबई का दबदबा
  • खेल जगत
  • नेशनल न्यूज़

किक-बॉक्सिंग में मुंबई का दबदबा

February 14, 2026
जशपुर में बनेगा अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी
  • खेल जगत
  • छत्तीसगढ़

जशपुर में बनेगा अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी

December 13, 2025
रायपुर : आपका मुख्यमंत्री आपके समाज के बीच का है, आपका भाई है….आप आगे बढ़ें, सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है – मुख्यमंत्री साय
  • खेल जगत
  • छत्तीसगढ़

रायपुर : आपका मुख्यमंत्री आपके समाज के बीच का है, आपका भाई है….आप आगे बढ़ें, सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है – मुख्यमंत्री साय

December 11, 2025

Ad

ad

ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

Rotary Club ने वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में इंटरैक्ट क्लब के चार्टर का किया विमोचन
  • छत्तीसगढ़

Rotary Club ने वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में इंटरैक्ट क्लब के चार्टर का किया विमोचन

June 23, 2026
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता का अमर प्रतीक : संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता का अमर प्रतीक : संजय श्रीवास्तव

June 23, 2026
Kalinga University में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 23, 2026
Kalinga University में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन

June 21, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.