Oplus_131072
रायपुर। रणजी ट्रॉफी 2026-27 सत्र के शुरुआती चार मुकाबलों के लिए छत्तीसगढ़ सीनियर पुरुष टीम की घोषणा कर दी गई है। रायपुर में हुई चयन समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने 19 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। टीम की कप्तानी रायपुर के अनुज तिवारी को सौंपी गई है।
टीम में छत्तीसगढ़ के घरेलू खिलाड़ियों के साथ कुछ अनुभवी पेशेवर खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है। धर्मेंद्रसिंह जडेजा, जयंत यादव और संदीप एस. वॉरियर टीम के प्रमुख पेशेवर खिलाड़ियों में शामिल हैं।
टीम में मयंक वर्मा और राहुल प्रधान को विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया है। इसके अलावा अजय मंडल, अमनदीप खरे, आशुतोष सिंह, आयुष पांडे, देव आदित्य सिंह, मोहम्मद सोहेल, प्रतीक यादव, रुद्र प्रताप देहारी, साानिध्य हुरकट, संजीत देसाई, सौरभ मजूमदार, वासुदेव बरेठ और विकल्प तिवारी टीम का हिस्सा हैं।
छत्तीसगढ़ की टीम रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-B में अपने अभियान की शुरुआत सौराष्ट्र के खिलाफ करेगी। पहला मुकाबला 11 से 14 अक्टूबर तक राजकोट में खेला जाएगा। इसके बाद 18 से 21 अक्टूबर तक चंडीगढ़ में पंजाब के खिलाफ मैच होगा।
टीम का तीसरा मुकाबला 26 से 29 अक्टूबर तक रायपुर में आंध्र प्रदेश के खिलाफ और चौथा मैच 2 से 5 नवंबर तक रायपुर में हैदराबाद के खिलाफ होगा। इसके बाद जनवरी और फरवरी 2027 में कर्नाटक, असम और त्रिपुरा के खिलाफ मुकाबले खेले जाएंगे।
छत्तीसगढ़ के बाकी मुकाबलों में 17 से 20 जनवरी 2027 तक बेलगाम में कर्नाटक, 24 से 27 जनवरी तक फुलुंग में असम और 1 से 4 फरवरी तक रायपुर में त्रिपुरा से मुकाबला शामिल है। टीम इस सत्र में ग्रुप-B में कुल सात लीग मुकाबले खेलेगी।
टीम की 19 सदस्यीय सूची:
कप्तान: अनुज तिवारी (रायपुर)
विकेटकीपर: मयंक वर्मा (भिलाई), राहुल प्रधान (सरगुजा)
खिलाड़ी: अजय मंडल (राजनांदगांव), अमनदीप खरे (बीएसपी), आशुतोष सिंह (सरगुजा), आयुष पांडे (रायपुर), देव आदित्य सिंह (बीएसपी), धर्मेंद्रसिंह जडेजा (प्रोफेशनल), जयंत यादव (प्रोफेशनल), मोहम्मद सोहेल (रायपुर), प्रतीक यादव (रायपुर), रुद्र प्रताप देहारी (बस्तर), संदीप एस. वॉरियर (प्रोफेशनल), सानिध्य हुरकट (रायपुर), संजीत देसाई (भिलाई), सौरभ मजूमदार (बस्तर), वासुदेव बरेठ (बिलासपुर), विकल्प तिवारी (राजनांदगांव)।
