रायपुर। युवाओं को उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ITM यूनिवर्सिटी रायपुर ने तीन नए इंडस्ट्री-ओरिएंटेड स्नातक पाठ्यक्रमों की घोषणा की है। प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान विश्वविद्यालय ने BBA in Banking & Finance, BBA in Supply Chain & Logistics और BBA in GHM (Hospitality Management) कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की।
विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के पास उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप व्यावहारिक कौशल और प्रोफेशनल अनुभव होना भी आवश्यक है। इसी सोच के साथ इन रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों की शुरुआत की गई है।
BBA in Banking & Finance कार्यक्रम के तहत ITM यूनिवर्सिटी ने विभिन्न प्रतिष्ठित बैंकों के साथ समझौता (MoU) किया है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को इंडस्ट्री ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में मजबूत करियर बना सकें।
वहीं BBA in Supply Chain & Logistics कार्यक्रम विद्यार्थियों को लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन मैनेजमेंट की व्यावहारिक समझ प्रदान करेगा। इस पाठ्यक्रम से जुड़े उद्योग साझेदार पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति (Scholarship) भी उपलब्ध कराएंगे, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आर्थिक सहयोग भी सुनिश्चित होगा।
आतिथ्य एवं पर्यटन क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए शुरू किया गया BBA in GHM (Hospitality Management) कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय अवसरों पर विशेष फोकस करेगा। इसके तहत विद्यार्थियों को विदेशों में इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें वैश्विक कार्य संस्कृति का अनुभव प्राप्त होगा। साथ ही विदेशी हॉस्पिटैलिटी उद्योग में रोजगार और दीर्घकालिक करियर की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।
विश्वविद्यालय ने बताया कि तीनों पाठ्यक्रमों में इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मार्गदर्शन, स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग, लाइव इंडस्ट्री एक्सपोजर, इंटर्नशिप और मजबूत प्लेसमेंट सपोर्ट उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकें।
ITM यूनिवर्सिटी का मानना है कि आधुनिक शिक्षा, उद्योगों से जुड़ा प्रशिक्षण और वैश्विक अवसरों का समन्वय विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगा। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से इन करियर-केंद्रित कार्यक्रमों का लाभ उठाने की अपील की है।
