Oplus_131072
46वीं NTPC जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में इंडियन राउंड के बालक वर्ग में हासिल की सफलता
रायपुर। छत्तीसगढ़ के तीरंदाज विक्रम राज ने राजस्थान के जयपुर में आयोजित 46वीं NTPC जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता है। विक्रम ने इंडियन राउंड के बालक वर्ग में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया और 671 अंकों के ओवरऑल स्कोर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विक्रम की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी कैलाश मुरारका, महासचिव आयुष मुरारका, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उप संचालक श्री एक्का, सुशील अमलेश और जय बैगा बाबा खेलकूद विकास समिति शिवतराई की अध्यक्ष वंदना चंद्रशेखर उइके सहित खेल जगत से जुड़े लोगों ने खुशी जताई। सभी ने विक्रम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
