गोबरा नवापारा। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के विकास में उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामा यादव ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने भारत को संचार क्रांति से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने देश में कंप्यूटर और मोबाइल तकनीक को बढ़ावा देने के साथ-साथ हरित क्रांति को नई दिशा दी। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी के प्रयासों से 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार लागू हुआ तथा पंचायती राज अधिनियम के माध्यम से ग्रामीण भारत को मजबूत बनाने का कार्य किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष धनराज मध्यानी, पूर्व नपा उपाध्यक्ष जीत सिंह, नेता प्रतिपक्ष संध्या राव, चतुर जगत, अर्जुन साहू, हेमंत साहनी, अजय साहू, फागु देवांगन, टिकेश्वर गिलहरे, तरुण कंसारी, सुरेन्द्र साहू, निर्माण यादव, रामकुमार शर्मा, अजय गाडा, विजय तारक, बीरबल राजपूत, गुड्डू मिश्रा, घनश्याम साहू, सौरभ सोनी, शंकर साहू, राकेश सोनकर, मानसिंग ध्रुव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
