रायपुर। राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित खारून नदी तट पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। 17 मई से प्रारंभ हुआ यह आध्यात्मिक आयोजन 25 मई 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। महादेव घाट खारून नदी पुल के समीप आयोजित इस कथा में श्रद्धालु भागवत कथा श्रवण कर धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कर रहे हैं।
कथा व्यास परम श्रद्धेय महा भागवत आचार्य पं. वेदप्रकाश पाण्डेय श्रद्धालुओं को श्रीमद भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं। दक्षिणमुखी सिद्ध हनुमान मंदिर से जुड़े आचार्य पाण्डेय, जिन्हें मुंगेली नवरंगपुर वाले के नाम से भी जाना जाता है, अपने मुखारविंद से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्ति और सनातन धर्म के संदेशों का भावपूर्ण वर्णन कर रहे हैं।
आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में अंजली शर्मा एवं गणेश प्रसाद शर्मा उपस्थित हैं। कार्यक्रम का आयोजन श्री नारायणी महिला मंडली समिति, रायपुरा द्वारा किया जा रहा है। कथा के पंचम दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, माखन लीला, गोवर्धन पूजा और छप्पन भोग जैसे मनोहारी प्रसंगों का भव्य मंचन किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। शुक्रवार को आयोजित मटकी फोड़ और बाल कृष्ण की आकर्षक लीलाएं विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
इस धार्मिक आयोजन में जया ठाकुर, सुजाता यदु, नीलिमा, यामिनी शर्मा, पूर्णिमा शर्मा, मालती साहू, कमला सिंह, दुर्गा सोनी, कल्पना, लक्ष्मी साहू, स्नेहलता मिश्रा, निहारिका, सुभाषिनी शुक्ला, अंजनी गणेश शर्मा, सीता बंछोर, रानी शर्मा, मोहित शर्मा, सुनिल शर्मा, गोपाल शर्मा और राम वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। आयोजकों ने धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण का लाभ लेने की अपील की है।
