Skip to content
June 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • सोनकर समाज: प्रदेशभर से 300 युवाओं ने दिया परिचय, सीएम पहुंचे और सामाजिक भवन के लिए की 23 लाख की घाेषणा
  • छत्तीसगढ़

सोनकर समाज: प्रदेशभर से 300 युवाओं ने दिया परिचय, सीएम पहुंचे और सामाजिक भवन के लिए की 23 लाख की घाेषणा

Askcg News December 5, 2022

रायपुर। सोनकर समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह सोमवार को कुम्हारी में हुआ। यहां प्रदेशभर से 350 से ज्यादा युवाओं ने मंच से अपना परिचय दिया। इसी के साथ साेनकर समाज की कार्यकारिणी बैठक सोमवार से मंगलवार तक सर्व समाज मांगलिक भवन कुम्हारी राज में हुई। यहां प्रथम दिन सोमवार को युवक-युवती परिचय सम्मलेन और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि मैंने देखा है कि सोनकर समाज का बसेरा शहरों के किनारे के गांवों में होता है। रायपुर की बात करें तो सुंदर नगर से लाखे नगर तक बहुत से खेत थे, जिसमें सोनकर समाज के लोगों ने बाड़ी लगाई थी। शहर का विस्तार होना था, तो यह तो होना ही था कि इनके मालिक जमीनों को बेच देते। बात यह है कि इन पैसों का किस तरह इस्तेमाल किया जाए। यह खुशी की बात है कि सोनकर समाज ने इसे शिक्षा में निवेश किया। जिस जगह बाड़ी थी, उस जगह इमारतें भी हैं और समाज का स्कूल भी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कुम्हारी में आयोजित सोनकर समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में सोनकर समाज द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि सोनकर समाज के लोगों ने 14 स्कूल बनवाये, शिक्षा के क्षेत्र में इतनी रुचि बताती है कि समाज प्रगतिशील है और प्रगति में शिक्षा के मूल्य को समझता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा संपत्ति का असल उपयोग सिखाती है। शिक्षित व्यक्ति ही उसे सकारात्मक दिशा में खर्च कर सकता है और भविष्य को भी मजबूत कर सकता है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वर्गीय बिन्नी बाई सोनकर के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि रायपुर की नगर माता बिन्नी बाई ने समाज के कल्याण के लिए अपनी जीवन भर की पूंजी अर्पित की। यह दानशीलता की बड़ी मिसाल है। उन्होंने अपने पूरे जीवन भर की कमाई एक साथ जनहित के लिए अर्पित कर दी। आप लोग सौभाग्यशाली हैं कि आपके समाज ने ऐसी विभूतियां दी हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सोनकर समाज की दानशीलता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आप लोग मूलतः कृषि से जुड़े हुए समुदाय के लोग हैं। इस वक्त हमारा सबसे बड़ा दायित्व पैरादान को प्रोत्साहित करने का है। आप लोग सभी जानते हैं कि पराली जलाने से प्रदूषण फैलता है। दिल्ली में कोरोना काल में आक्सीजन की जरूरत काफी पड़ी क्योंकि प्रदूषण की वजह से अधिकांश लोगों के फेफड़े कमजोर पड़ गये थे। मैं अभी दिल्ली गया था वहां देखा कि प्रदूषण और कोहरे की वजह से पास की चीजें भी देखनी कठिन थीं। हमें अपनी हवा को बचाना है, मिट्टी को बचाना है। पराली जलाने पर मिट्टी के पोषक तत्व भी नष्ट हो जाते हैं। आप सभी पैरादान कीजिए। कुम्हारी में समाज के भवन के लिए मुख्यमंत्री ने 23 लाख रुपए की घोषणा भी की। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष शारदा प्रसाद सोनकर, कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर एवं समाज के अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

प्रदेशभर से एक हजार से ज्यादा युवाओं ने अपना परिचय दिया जिसमें 7 जोड़ों का मौके पर रिश्ता तय किया गया। समारोह के बाद शाम 6 बजे भगवान रामजानकी की पूजा-अर्चना हुई और उसके बाद कार्यकारिणी बैठक शुरू की गई। कार्यकारिणी की बैठक में महासभा सत्र 2023 की तिथि निर्धारण व व्यवस्था संबंधी चर्चा, समाज, मंदिर, छात्रावास और संचालित शिक्षण संस्थानाें के आय-व्यय का प्रस्तुतिकरण व अनुमोदन, सामाजिक प्रकरण और आवेदनों पर सुनवाई व निराकरण के साथ अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा की गई।

27वां सोनकर संचेतना का होगा प्रकाशन
शिक्षा विकास समिति की ओर से सोनकर संचेतना के 27वें संस्करण का प्रकाशन किया जाना है। पुस्तिका में प्रत्येक राज इकाई के प्रतिभावान छात्रों की जानकारी, 10वीं-12वीं का प्रतिशत, अन्य विशेष योग्यता, विवाह योग्य युवक-युवती, विधवा, विधुर, तलाकशुदा, मोबाइल नंबर सूची, स्वलिखित सामाजिक उत्थान पर लेख आदि की जानकारी का प्रकाशन होगा। कवर पेज में एक से अधिक विज्ञापन आने पर लॉटरी निकाली जाएगी।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: reached CM and announced 23 lakhs for Manglik Bhavan Sonkar Samaj: 300 youths from all over the state gave introduction

Post navigation

Previous अस्पताल में 4 बच्चों की मौत, जाने कैसे हुआ हादसा
Next जैन समाज के निःशुल्क विशाल शिविर में 300 दिव्यांग होंगे लाभान्वित, कृत्रिम हाथ और जयपुर पैर समेत श्रवण यंत्र बांटेंगे

संबंधित ख़बर

Rotary Club ने वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में इंटरैक्ट क्लब के चार्टर का किया विमोचन
  • छत्तीसगढ़

Rotary Club ने वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में इंटरैक्ट क्लब के चार्टर का किया विमोचन

June 23, 2026
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता का अमर प्रतीक : संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता का अमर प्रतीक : संजय श्रीवास्तव

June 23, 2026
Kalinga University में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 23, 2026

Ad

ad

ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

Rotary Club ने वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में इंटरैक्ट क्लब के चार्टर का किया विमोचन
  • छत्तीसगढ़

Rotary Club ने वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में इंटरैक्ट क्लब के चार्टर का किया विमोचन

June 23, 2026
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता का अमर प्रतीक : संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता का अमर प्रतीक : संजय श्रीवास्तव

June 23, 2026
Kalinga University में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 23, 2026
Kalinga University में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन

June 21, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.