Skip to content
June 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • जलती ट्रेन से घायल यात्रियों को निकालने मरोदा पहुंची रेल आपदा प्रबंधन और एनडीआरएफ की टीम
  • छत्तीसगढ़

जलती ट्रेन से घायल यात्रियों को निकालने मरोदा पहुंची रेल आपदा प्रबंधन और एनडीआरएफ की टीम

Askcg News November 25, 2022

रायपुर। रायपुर रेल मंडल के मरोदा स्टेशन में रेल आपदा प्रबंधन और एनडीआरएफ की टीम ने अपने साहस का परिचय देते हुए जलते ट्रेन की बोगी से घायल यात्रियों को रेस्क्यू किया। डीआरएम, रेलवे के अन्य अधिकारियों सहित 300 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने इस कार्य को देखा और उनकी सराहना की।

दरअसल रेलवे प्रशासन द्वारा अपने फ्रंट लाइन स्टाफ, रेल आपदा प्रबंधन टीम एवं स्थानीय नागरिकों को गाड़ियों में होने वाली संभावित दुर्घटनाओं से अवगत कराते हुए उस आपातकालीन स्थिति में किए जाने वाले बचाव कार्य से संबंधित तरीकों को अभ्यास के माध्यम से प्रदर्शित करते हुए प्रशिक्षण दिए जाने की नियमित परम्परा है। ताकि वे दुर्घटना के समय किए जाने वाले बचाव कार्य के तरीकों को अपनाकर कुशलता पूर्वक राहत कार्य कर सके । यद्यपि आपदा के समय फ्रंट लाइन स्टाफ, रेल आपदा प्रबंधन टीम (ART- Accident Relief Trains/ ARMV Accident Relief Medical Van) और स्थानीय नागरिक ही बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इसी कड़ी में 25 नवंबर को यह अभ्यास प्रदर्शन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल NDRF की बटालियन मुंडाली (कटक) उडीसा, रायपुर मंडल संरक्षा विभाग, रेल आपदा प्रबंधन टीम ( ART/ARMV) की आपदा राहत टीम तथा सिविल डिफेंस द्वारा संयुक्त रूप से मरौदा में किया गया। उक्त संयुक्त मॉक ड्रिल में एन.डी.आर.एफ., सिविल डिफेंस, स्काउट एवं गाइड से ART/ARME टीम से एवं रेलवे मेडिकल टीम, वाणिज्य मेकेनिकल दूरसंचार इलेक्ट्रिकल एवं अन्य विभागों सहित लगभग 300 से ज्यादा लोग मौजूद रहे। उक्त आयोजन में अग्निशामक वाहन, एंबुलेंस एवं लोकल पुलिस की उचित व्यवस्था थी।

इस प्रदर्शन में सवारी गाड़ी के डिब्बे में आग लगने की स्थिति को दर्शाते हुए यह बताया गया कि इस दौरान कैसे पीड़ितों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए और उनकी सहायता की जाए। साथ ही आग को बुझाने के विभिन्न तरीकों को भी जीवंत रूप में दिखाया गया। इस अभ्यास प्रदर्शन के माध्यम से किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने हेतु राहत एवं बचाव कार्यों की गतिविधियों को भी दिखाया गया ।

इस अभ्यास के दौरान लगाए गए पूछताछ केन्द्र, सहायता केन्द्र व सभी राहत स्टालों एवं मौजूद साधन संसाधनों का अवलोकन मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने किया एवं विस्तृत जानकारी ली।

इस अवसर पर संजीव कुमार ने मॉक ड्रिल के आयोजन की सार्थकता पर प्रकाश डालते हुए रेलवे द्वारा नागरिकों को आपदा के समय की जाने वाली बेहतर कार्यों की जानकारी दी गई । साथ ही अपील भी किया गया कि वे आपात स्थिति में लोगों की सहायता कर रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

इस अभ्यास प्रदर्शन में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ़्रा) आशीष मिश्रा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रायपुर डॉ. डी. एन. बिस्वाल, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी रायपुर जे के पात्रा एवं सिविल डिफेन्स के सदस्य, एवं स्काउट गाइड, संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर सहित बिलासपुर जोनल मुख्यालय और रायपुर मंडल के शाखा अधिकारी तथा अन्य अथिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: Rail disaster management and NDRF team reached Maroda to evacuate the injured passengers from the burning train

Post navigation

Previous भिखारी बनकर डकैती को अंजाम दे रहा गैंग, रजिस्ट्रार के घर से किया 80 हजार पार
Next कौन बनेगा बाधा और किसके सहयोग से बन जाएगा आपका काम, पढ़िए आज का राशिफल

संबंधित ख़बर

Rotary Club ने वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में इंटरैक्ट क्लब के चार्टर का किया विमोचन
  • छत्तीसगढ़

Rotary Club ने वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में इंटरैक्ट क्लब के चार्टर का किया विमोचन

June 23, 2026
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता का अमर प्रतीक : संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता का अमर प्रतीक : संजय श्रीवास्तव

June 23, 2026
Kalinga University में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 23, 2026

Ad

ad

ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

Rotary Club ने वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में इंटरैक्ट क्लब के चार्टर का किया विमोचन
  • छत्तीसगढ़

Rotary Club ने वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में इंटरैक्ट क्लब के चार्टर का किया विमोचन

June 23, 2026
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता का अमर प्रतीक : संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता का अमर प्रतीक : संजय श्रीवास्तव

June 23, 2026
Kalinga University में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 23, 2026
Kalinga University में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन

June 21, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.