रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कुनबी समाज रायपुर की महिला मंडल के सदस्यों द्वारा सावन उत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में समाज की बहुत सारी महिलाओं ने सम्मिलित हो कर कार्यक्रम का आनंद उठाया। इस उत्सव में बहुत सारे वन मिनट गेम, नृत्य एवं गायन महिलाओं द्वारा किए गए। गेम में डिंपल शिवंकर विजेता रही। नृत्य में प्रथम निकिता मेंढे तथा द्वितीय सरिता पाटिल रही। सीमा बागड़े को एमआरएस सावन का खिताब दिया गया। इस कार्यक्रम में कुनबी समाज के महिला मंडल के सभी पदाधिकारी शामिल थे।