Skip to content
March 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • धर्म-संस्कृति
  • जीवन मरण हर जन्म में होता है लेकिन इस मनुष्य जीवन में हमें जागृत होना है : साध्वी शुभंकरा श्रीजी
  • धर्म-संस्कृति

जीवन मरण हर जन्म में होता है लेकिन इस मनुष्य जीवन में हमें जागृत होना है : साध्वी शुभंकरा श्रीजी

Askcg July 27, 2023 1 min read

रायपुर। एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी प्रांगण में चल रहे मनोहरमय चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला में गुरुवार को नवकार जपेश्वरी साध्वी शुभंकरा श्रीजी ने कहा कि जीवन को रिफाइन करने के लिए हम वर्षों से जिनवाणी का श्रवण करते आ रहे हैं। बचपन से माता पिता के साथ हम जिनवाणी सुनने आते थे, सुनकर बहुत अच्छा लगता है लेकिन करना क्या है यह हमें समझ नहीं आता और ऐसे आज बरसों निकल चुके हैं।

 

साध्वीजी कहती है कि परमात्मा की वाणी भी औघड़ दानी जैसी बरस रही है। औघड़ दानी यानी निरंतर बरसते रहने वाला। हम इस वर्षा में भी नहीं भीग रहे हैं। मतलब हमारा पात्र सीधा नहीं उल्टा रखा हुआ है। इस पात्र में अगर एक बूंद भी जिनवाणी कि नहीं टपक रही तो पात्र सीधा नहीं है यह मान लीजिए। मनुष्य जीवन में ही मौका है इस पात्र को सीधा करने का। अब यह आप पर निर्भर करता है कि आप कब समझेंगे कि आपकी अंतरात्मा का पात्र उल्टा रखा हुआ है।

 

मंदिर में होती ऊर्जा, इसे रोज ग्रहण करें

 

साध्वीजी कहती है कि आज हम प्रतिदिन परमात्मा के दर्शन करने मंदिर जाते हैं। यह हमारे आंख मात्र का ही दर्शन होता है, इसे हमने नियमित बना लिया है। घर से निकलते ही मंदिर जाना और दर्शन करके अपने काम पर निकल जाना। आपको यह यकीनन पता होगा कि मंदिर उर्जा से भरपूर होते हैं, वहां बहुत ऊर्जा मिलती है। आपको पता भी होगा परमात्मा हमारे अंदर भी बसते हैं, पर हम इस बात का एहसास नहीं कर पाते हैं। जिनवाणी को रखने के लिए हमें पात्र को सीधा करना होगा, तभी हम सिद्ध हो पाएंगे।

 

उन्होंने आगे कहा कि आज हम जीवन जीने की कला सीखते हैं। तरह तरह के मोटिवेशनल और पर्सनालिटी डेवलपमेंट के क्लासेस करते हैं वह भी पैसे देकर। टीवी, मोबाइल और इंटरनेट पर वीडियो देखकर हम यह सीखने का प्रयास करते हैं। फिर भी हम वैसा जी नहीं पाते जैसा हम चाहते हैं और जैसा हमें जीना चाहिए। क्या आपको पता है हमारे बुजुर्ग टीवी-मोबाइल नहीं देखते थे और उनके समय तो टीवी-मोबाइल होता भी नहीं था। फिर भी उन्होंने अपना जीवन संयमित रूप से जी लिया है। जन्म मरण तो हर जीवन में होता है पर इस जीवन में हमें जीना है। जागृत होना है, नींद में भी हमें जागृत रहना है और जो नींद में भी जागृत रहे वह संयमित जी रहे है।

 

बच्चों को अभाव में रहना सिखाएं, नहीं तो वे जिद्दी हो जाएंगे

 

साध्वीजी ने कहा कि आज तो संस्कार देना भी एक फैशन की तरह हो गया है। हममें संस्कार होता कम है और हम दिखाते ज्यादा है। यह भी दिखावे की श्रेणी में आ चुका है। हमें बचपन को अच्छे संस्कार मिल जाते हैं पर उन संस्कारों का अच्छा बने रहना आज दुर्लभ हो रहा है। बचपन में मिले संस्कारों को वर्षों तक बनाए रखना ही संयम है।

 

उन्होंने आगे कहा कि आज संस्कार के साथ-साथ आप बच्चों को जो चाहिए वह खरीद कर दे देते हो और धीरे-धीरे वहां उनकी आदत बन जाती है। बचपन में तो छोटे-मोटे खिलौनों से वह मान जाते हैं पर जैसे-जैसे वह बड़े होते हैं उनकी मांगे बढ़ती जाती है और यदि आप उनकी मांगे पूरी नहीं करेंगे तो वह जिद्दी हो जाएंगे और आपसे अपनी जीत बनवाएं बिना पीछे नहीं हटेंगे। आपको अपने बच्चों के जीवन में एक अभाव पैदा करना होगा ताकि वह भी संयमित हो सके।

 

मनोहरमय चातुर्मास समिति के अध्यक्ष सुशील कोचर और महासचिव नवीन भंसाली ने बताया कि मनोहरमय चातुर्मासिक प्रवचन 2023 ललित विस्त्रा ग्रंथ पर आधारित है। नवकार जपेश्वरी परम पूज्य शुभंकरा श्रीजी आदि ठाणा 4 के मुखारविंद से सकल श्री संघ को जिनवाणी श्रवण का लाभ दादाबाड़ी में मिल रहा है। साथ ही उन्होंने नगरवासियों से साध्वीजी के मुखारविंद से जिनवाणी का श्रवण करने का आग्रह किया है।

About The Author

Askcg

See author's posts

Tags: Life and death happen in every birth but we have to be awake in this human life: Sadhvi Shubhankara Shreeji

Continue Reading

Previous: आज का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, धन संपत्ति की कैसी होगी स्थिति
Next: लोगों को क्षमा करें और जीवन में प्रेम की ज्योति जलाएं: साध्वी शुभंकरा श्रीजी

संबंधित ख़बर

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
1 min read
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

March 2, 2026
रायपुर : संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन
1 min read
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

रायपुर : संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन

February 10, 2026
रायपुर : बस्तर पंडुम 2026 : माँ दंतेश्वरी की धरती पर संस्कृति का उत्सव: बस्तर पंडुम 2026 ने जीता दिल
1 min read
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

रायपुर : बस्तर पंडुम 2026 : माँ दंतेश्वरी की धरती पर संस्कृति का उत्सव: बस्तर पंडुम 2026 ने जीता दिल

February 9, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

AD

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

रंग बिखेरो, खुशियां फैलाओ
1 min read
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

रंग बिखेरो, खुशियां फैलाओ

March 5, 2026
Kalinga University के छात्र ने अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन पेनक सिल्ट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University के छात्र ने अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन पेनक सिल्ट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 

March 2, 2026
वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी में चेतन भारती बने महामूर्ख
  • छत्तीसगढ़

वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी में चेतन भारती बने महामूर्ख

March 2, 2026
सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

March 2, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.