Skip to content
April 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • नेशनल न्यूज़
  • Elephant Riot : हाथियों ने मचाया जमकर उत्पात, मवेशियों को कुचला, 3 की मौत
  • नेशनल न्यूज़

Elephant Riot : हाथियों ने मचाया जमकर उत्पात, मवेशियों को कुचला, 3 की मौत

Askcg News December 28, 2023

Elephant Riot

उदयपुर (ASKCG)। नौ हाथियों का दल लगभग 10 दिनों से उदयपुर वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा है। हाथियों के द्वारा लगातार मवेशियों पर हमला किया जा रहा है। हाथियों ने बैलों पर आक्रमण कर तीन बैल को मारकर कुचल दिया और तीन बैल को घायल कर दिया। वन अमला द्वारा हाथियों से बचाव के उपाय के मुनादी कराई जा रही है, सतत निगरानी की जा रही है। मंगलवार की रात को महेशपुर के रमसागर पतरा जंगल से निकल कर हाथियों का दल बस्ती की ओर जा रहे थे। ग्रामीणों ने महेशपुर शिव मंदिर चौक पर आग जलाकर हाथियों को बस्ती की ओर जाने से रोका। हाथी बस्ती की ओर जाना छोडक़र जंगल किनारे स्थित गोढ़ा तालाब की ओर रुख करने लगे, इसी दौरान तालाब के मेड़ पर संत राम पिता सोनू घसिया के द्वारा बांधे गए छ: बैलों पर हाथियों की नजर पड़ी। हाथियों ने बैलों पर आक्रमण कर तीन बैल को मारकर कुचल दिया और तीन बैल को घायल कर दिया।

 

एक दिन पहले इन्हीं हाथियों के द्वारा ग्राम फुनगी में जंगल के भीतर बने एक ग्रामीण मुकेश का झाला को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया, साथ ही रामखेलावन और समुंदर साय के घर को क्षति पहुंचाई गई है। वन अमला की सजगता से जन हानि को तो अब तक रोका जा सका है परंतु मवेशियों को हाथियों के हमले से नहीं बचाया जा सका है। हाथियों द्वारा किए जा रहे इस तरह के आक्रामक बर्ताव और घटना से आस पास के ग्राम में भय का माहौल है। हाथी अभी अलकापुरी सागौन बारी में हैं। नौ हाथियों का दल इस बार मवेशियों को बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब तक लगभग पांच मवेशियों को मौत के घाट उतार चुके हैं। वन अमला द्वारा हाथियों से बचाव के उपाय के मुनादी कराई जा रही है, सतत निगरानी की जा रही है, हाथियों के संभावित मूवमेंट वाले गांवों को अलर्ट किया जा रहा है। आवश्यकता पडऩे पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भी पहुंचाया जाता है। प्रशिक्षु डीएफओ सह प्रभारी रेंजर अक्षय भोसले के नेतृत्व में वन अमला उप वन क्षेत्रपाल अजीत सिंह, वनपाल परमेश्वर राम, परिक्षेत्र सहायक उदयपुर चंद्रभान सिंह, वन रक्षक दिनेश तिवारी, राजेश राजवाड़े, भरत सिंह, धनेश्वर इत्यादि सक्रिय नजर आ रहे हैं।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: 3 died crushed cattle Elephants created havoc

Post navigation

Previous Today’s Horoscope : किसे मिलेगा सकारात्मक परिणाम और किसे मिलेगा मन की बात कहने का अवसर, जानिए आज के राशिफल में 
Next Jashpur Tea: देशभर सहित जापान और चीन तक पहुंच रही है जशपुर की चाय की खुशबू

संबंधित ख़बर

Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…
  • नेशनल न्यूज़

Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…

March 24, 2026
किक-बॉक्सिंग में मुंबई का दबदबा
  • खेल जगत
  • नेशनल न्यूज़

किक-बॉक्सिंग में मुंबई का दबदबा

February 14, 2026
धान बेचने के अंतर की राशि का होली के पहले एकमुश्त भुगतान करने का निर्णय, सरकार की संवेदनशीलता का परिचायक: संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़

धान बेचने के अंतर की राशि का होली के पहले एकमुश्त भुगतान करने का निर्णय, सरकार की संवेदनशीलता का परिचायक: संजय श्रीवास्तव

February 13, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

AD

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव

April 4, 2026
Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…
  • नेशनल न्यूज़

Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…

March 24, 2026
“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा
  • छत्तीसगढ़

“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा

March 24, 2026
भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज

March 14, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.