Skip to content
May 1, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • नेशनल न्यूज़
  • चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, सड़क पर लोगों को रौंदते हुए रुकी, कई घायल
  • नेशनल न्यूज़

चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, सड़क पर लोगों को रौंदते हुए रुकी, कई घायल

Askcg News December 4, 2022

जबलपुर। शहर में 50 यात्रियों को ले जा रही बस के ड्राइवर को अचानक दिल का दौरा पड़ा और वह बेहोश हो गया। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया और अनियंत्रित बस सामने आ रही गाड़ियों को अपनी चपेट में लेते हुए आगे बढ़ने लगी। इसके बाद सिग्नल पर खड़े लोगों को रौंदते हुए रुक गई।

यह दिल दहला देने वाली घटना मध्यप्रदेश के जबलपुर की है, जहां अनियंत्रित बस ने दमोह नाका क्षेत्र मे ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े यात्रियों रौंद दिया। दरअसल 50 यात्रियों को लेकर जा रही मेट्रो बस के ड्राइवर को अचानक दिल का दौरा पड़ा। ड्राइवर के बेहोश होने के बाद बस अनियंत्रित होकर दूसरे वाहनों को रौंदते हुए आगे बढ़ने लगी। इस दौरान बस ने एक रेड सिग्नल पर रुकी एक बाइक को टक्कर मार दी और उसे रौंदते हुए आगे बढ़ने लगी, कुछ दूर तक बाइक बस के पहिए में ही फंस कर घिसटती रही फिर रुक हो गई। हादसे में बस की चपेट में आए बाइक सवार की मौत हो गई है।

घटना के दौरान लोगों को पहले तो लगा कि मेट्रो बस चालक शराब के नशे में है लेकिन जब लोगों ने मेट्रो बस चालक को बेहोशी की हालत में पाया तो हैरान हो गए। बस चालक को जब अस्पताल ले जाया गया तो वहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दरअसल मेट्रो बस चालक को बस चलाते हुए हार्ट अटैक आ गया था, जिससे उसकी मौत हो गई और वह मेट्रो बस से अपना नियंत्रण खो बैठा। इस हादसे में मेट्रो बस चालक ने ई रिक्शा, ऑटो रिक्शा और दो पहिया वाहन चालकों को भी टक्कर मारी। हादसे में छह राहगीरों को चोटे आई हैं जिनमें से एक की मौत हो गई। सभी घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: Driver got heart attack in moving bus many injured stopped while trampling people on the road stopped while trampling people on the road; many injured The driver had a heart attack in a moving bus

Post navigation

Previous इन राशि के जातकों को मिलेगा भाग्य का साथ, मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जाने आज के राशिफल में
Next गुरु घासीदास जयंती पर 16 दिसंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

संबंधित ख़बर

Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…
  • नेशनल न्यूज़

Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…

March 24, 2026
किक-बॉक्सिंग में मुंबई का दबदबा
  • खेल जगत
  • नेशनल न्यूज़

किक-बॉक्सिंग में मुंबई का दबदबा

February 14, 2026
धान बेचने के अंतर की राशि का होली के पहले एकमुश्त भुगतान करने का निर्णय, सरकार की संवेदनशीलता का परिचायक: संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़

धान बेचने के अंतर की राशि का होली के पहले एकमुश्त भुगतान करने का निर्णय, सरकार की संवेदनशीलता का परिचायक: संजय श्रीवास्तव

February 13, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

AD

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव

April 4, 2026
Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…
  • नेशनल न्यूज़

Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…

March 24, 2026
“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा
  • छत्तीसगढ़

“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा

March 24, 2026
भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज

March 14, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.