रायपुर। शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय के विधि विभाग के एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा शनिवार को ग्राम पंचायत बाहनाकाड़ी में विधिक जागरूकता के माध्यम से महिलाओं के अधिकार, विशाखा गाइडलाइन, टोनही प्रताड़ना अधिनियम, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, मौलिक अधिकार, शिक्षा का अधिकार, मतदान के अधिकार एवं शक्ति और साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। इसमें ग्राम पंचायत बाहनाकाड़ी के सरपंच अशोक बंजारे, विधि विभाग के प्राध्यापक सुदीप सार्वा, तृप्ति चंद्राकर, शास. माध्यमिक विद्यालय बाहनाकाड़ी के प्रधान पाठक संतोष साहू, महिला समूह के सदस्य और ग्रामवासी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में विद्यार्थी ऐश्वर्या श्रीवास, अनामिका मिश्रा, अजय शर्मा, आदित्य नारायण त्रिपाठी, हेम कल्याणी दर्शन, जयेंद्र कुमार साहू, खिलेश्वर बघेल, प्रतीक्षा सेन, प्रिया ध्रुव, प्रियंका सोनी, अनुप्रिया सुजोरिया, रेणु भोई, तारा बघेल, विशाल पदमवार, यश शर्मा ने व्याख्यान दिया। यह कार्यक्रम विधि विभाग के प्रमुख विनीता अग्रवाल और प्राचार्य अमिताभ बनर्जी के मार्गदर्शन में संपूर्ण हुआ।