Skip to content
July 20, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ सरकार का अहम् फैसला: लाख की खेती के लिए बिना ब्याज के मिलेगा ऋण
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार का अहम् फैसला: लाख की खेती के लिए बिना ब्याज के मिलेगा ऋण

Askcg News November 19, 2022

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के अनुरूप छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार द्वारा किसानों को लाख की खेती के लिए प्रोत्साहित करने और उनकी आय में वृद्धि के लिए विशेष पहल की जा रही है। इसके परिपालन में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा बीहन लाख आपूर्ति और बीहन लाख विक्रय और लाख फसल ऋण की उपलब्धता के लिए मदद सहित आवश्यक व्यवस्था की गई है। राज्य में वर्तमान में 4 हजार टन लाख का उत्पादन होता है, जिसका अनुमानित मूल्य राशि 100 करोड़ रूपए है। राज्य में लाख उत्पादन को 10 हजार टन तक बढ़ाते हुए 250 करोड़ रूपए की आय कृषकों को देने का लक्ष्य है।

राज्य में बीहन लाख की कमी को दूर करने के लिए कृषकों के पास उपलब्ध बीहन लाख को उचित मूल्य पर क्रय करने के लिए क्रय दर का निर्धारण किया गया है। इसके तहत कुसुमी बीहन लाख (बेर वृक्ष से प्राप्त) के लिए कृषकों को देय क्रय दर 550 रूपए प्रति किलो ग्राम तथा रंगीनी बीहन लाख (पलाश वृक्ष से प्राप्त) के लिए कृषकों को देय क्रय दर 275 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित है। इसी तरह कृषकों को बीहन लाख उपलब्ध कराने के लिए विक्रय दर का भी निर्धारण किया गया है। इसके तहत कुसुमी बीहन लाख (बेर वृक्ष से प्राप्त ) के लिए कृषकों को देय विक्रय दर 640 रूपए प्रति किलोग्राम और रंगीनी बीहन लाख (पलाश वृक्ष से प्राप्त) के लिए कृषकों को देय विक्रय दर 375 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित है।

राज्य सरकार द्वारा किसानों को लाख की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए जिला सहकारी बैंक के माध्यम से लाख फसल ऋण निःशुल्क ब्याज के साथ प्रदाय करने के लिए व्यवस्था की गई है। इसके तहत लाख पालन करने के लिए पोषक वृक्ष कुसुम पर 5 हजार रूपए, बेर पर 900 रूपए और पलाश पर 500 रूपए प्रति वृक्ष ऋण सीमा निर्धारित है। लाख पालन को वैज्ञानिक पद्धति से करने के लिए राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा कांकेर में प्रशिक्षण केन्द्र खोला गया है। इस केन्द्र में 3 दिवसीय संस्थागत प्रशिक्षण के साथ लाख उत्पादन क्लस्टर में ऑनफार्म प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

राज्य में योजना के सफल क्रियान्वयन और लाख उत्पादन में वृद्धि करने के लिए 20 जिला यूनियनों में 3 से 5 प्राथमिक समिति क्षेत्र को जोड़ते हुए लाख उत्पादन क्लस्टर का गठन भी किया गया है। इसके तहत प्रत्येक लाख उत्पादन क्लस्टर में सर्वेक्षण कर कृषकवार बीहन लाख की मांग की जानकारी ली जा रही है। इनमें कृषकों को संघ द्वारा निर्धारित मूल्य पर बीहन लाख प्रदाय करने के लिए आवश्यक कुल राशि को अग्रिम रूप से जिला यूनियन खाते में जमा कराना होगा। इसके तहत कुसुमी बीहन लाख के लिए कृषकों से प्राप्त मांग के अनुरूप राशि जमा किए जाने के लिए 15 दिसंबर तक समय-सीमा निर्धारित है।

 

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: Chhattisgarh government's important decision: interest-free loan for lac cultivation

Post navigation

Previous बच्चों के हेयरस्टाइलिंग के लिए मार्स एंड वीनस फैमिली सैलून का हुआ शुभारंभ, एक ही छत के नीचे किड्स सैलून एरिया के साथ मिलेंगी सारी सुविधाएं
Next विधिक जागरूकता के माध्यम से छत्तीसगढ़ कॉलेज के छात्रों ने महिलाओं के अधिकार और साइबर क्राइम जैसे 10 विषयों पर दी जानकारी

संबंधित ख़बर

विकास कार्य ऐसे हों, जिनसे आम नागरिकों को सुविधा मिले, न कि अतिरिक्त परेशानी : संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

विकास कार्य ऐसे हों, जिनसे आम नागरिकों को सुविधा मिले, न कि अतिरिक्त परेशानी : संजय श्रीवास्तव

July 16, 2026
अब Orgalife Organic Store में मिलेंगे देश के जाने-माने ऑर्गेनिक फ़ूड ब्रांड्स
  • छत्तीसगढ़

अब Orgalife Organic Store में मिलेंगे देश के जाने-माने ऑर्गेनिक फ़ूड ब्रांड्स

July 16, 2026
नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने ओडिशा की पीडीएस प्रणाली का किया अध्ययन
  • छत्तीसगढ़

नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने ओडिशा की पीडीएस प्रणाली का किया अध्ययन

July 13, 2026

Ad

Ad

ad

ad

Ad

Ad

You may have missed

विकास कार्य ऐसे हों, जिनसे आम नागरिकों को सुविधा मिले, न कि अतिरिक्त परेशानी : संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

विकास कार्य ऐसे हों, जिनसे आम नागरिकों को सुविधा मिले, न कि अतिरिक्त परेशानी : संजय श्रीवास्तव

July 16, 2026
अब Orgalife Organic Store में मिलेंगे देश के जाने-माने ऑर्गेनिक फ़ूड ब्रांड्स
  • छत्तीसगढ़

अब Orgalife Organic Store में मिलेंगे देश के जाने-माने ऑर्गेनिक फ़ूड ब्रांड्स

July 16, 2026
नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने ओडिशा की पीडीएस प्रणाली का किया अध्ययन
  • छत्तीसगढ़

नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने ओडिशा की पीडीएस प्रणाली का किया अध्ययन

July 13, 2026
एक नारी घर को स्वर्ग बना देती है : कविता प्राण लहरे
  • छत्तीसगढ़

एक नारी घर को स्वर्ग बना देती है : कविता प्राण लहरे

July 13, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.