Skip to content
April 16, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ में होगी भारी बारिश, प्रदेशभर के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जाने कहां है कौन सा अलर्ट 
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में होगी भारी बारिश, प्रदेशभर के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जाने कहां है कौन सा अलर्ट 

Askcg News September 15, 2023

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब मौसम का मिजाज बदल गया है और प्रदेश भर में बारिश शुरू हो गई है।

 

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर, रायगढ़, गरियाबंद, धमतरी और महासमुंद जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश होन की चेतावनी दी है। विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए आरेंज व यलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।

 

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो से तीन दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही बिजली भी गिरेगी। तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा लेकिन तीन दिनों के बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी।

 

गुरुवार को भी सुबह से ही आंशिक रूप से बादल छाए रहे और दोपहर बादा मौसम का मिजाज बदला तथा तेज बारिश हुई। बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते अब जलस्तर भी थोड़ा बढ़ने लगा है और प्रदेश में बारिश की स्थिति में सुधार हुआ है।

 

रायपुर का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। प्रदेश भर में अब तक की स्थिति में 820 मिमी से ज्यादा वर्षा हो चुकी है।

 

शहर हुआ जलमग्न

गुरुवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश के चलते रायपुर के विभिन्न क्षेत्र जलमग्न हो गए। जलमग्न होने वाले क्षेत्रों में तेलीबांधा, जयस्तंभ चौक, कोटा, सरस्वती नगर, पुरानी बस्ती, अशोक नगर, अवंति विहार, गोगांव, नर्मदापारा, प्रोफेसर कालोनी, जलविहार कालोनी, पुरानी बस्ती का इलाका शामिल है।

 

आरेंज अलर्ट

रायगढ़, जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी तथा महासमुंद जिले के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह तक भारी से अति भारी बारिश के आसार है। इसके साथ ही दुर्ग, बालोद व राजनांदगांव जिले में भी एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है।

 

यलो अलर्ट

सरगुजा, जशपुर, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम,राजनांदगांव, कांकेर, बीजापुर तथा नारायणपुर जिले के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है और बिजली भी गिर सकती है। इसके साथ ही शनिवार सुबह 8.30 बजे तक के लिए कोरिया, सूरजपुर, बिलासपुर, मुंगेली, रायपुर, बलौदाबाजर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बेमेतरा, कबीरधाम, बस्तर, कोंडागांव तथा कांकेर जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा व बिजली गिर सकती है।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: know where which alert is. Meteorological Department has issued an alert for the entire state There will be heavy rain in Chhattisgarh

Post navigation

Previous कैसा होगा आपका दिन, किन्हें मिलेगा बाहरी स्रोतों से लाभ, पढ़े आज के राशिफल में…
Next महादेव एप : ईडी ने रायपुर समेत महानगरों में मारा छापा, 417 करोड़ रूपए किए जब्त

संबंधित ख़बर

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव

April 4, 2026
“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा
  • छत्तीसगढ़

“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा

March 24, 2026
भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज

March 14, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

AD

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव

April 4, 2026
Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…
  • नेशनल न्यूज़

Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…

March 24, 2026
“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा
  • छत्तीसगढ़

“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा

March 24, 2026
भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज

March 14, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.