Skip to content
April 16, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • धर्म-संस्कृति
  • कैसा होगा आपका दिन, किन्हें मिलेगा बाहरी स्रोतों से लाभ, पढ़े आज के राशिफल में…
  • धर्म-संस्कृति

कैसा होगा आपका दिन, किन्हें मिलेगा बाहरी स्रोतों से लाभ, पढ़े आज के राशिफल में…

Askcg News September 15, 2023

 

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और शुक्रवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर ही समाप्त हो चुकी है। आज रात देर 3 बजकर 41 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 48 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज देर रात 1 बजकर 52 मिनट पर बुध सिंह राशि में मार्गी होंगे।

 

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको आपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेंगा। इस दौरान आपको कहीं बाहर की यात्रा करने की जरूरत पड़ सकती है। यात्रा विदेश की भी हो सकती है। इसके साथ ही आप परिवार में सबको खुश रखने की कोशिश में लगे रहेंगे आपको अच्छा लगेगा। आज आपके अंदर त्याग और सहयोग की भावना रहेगी। आज आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी रहेगी। कोई प्रिय मित्र आपसे किसी विशेष विषय को लेकर बातचीत कर सकता है।

 

वृषभ राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें। आज आपको एक से अधिक स्रोतों से लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया अनुभव करेंगे, इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। आप काम को पूरा करने के लिए नए उपकरणों को भी शामिल कर सकते हैं। आपके धन प्राप्ति के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। आज परिवार का कोई संपत्ति संबंधित समस्या सुलझ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद भी मिलेगी । भाई व बहनों का सहयोग आपको भरपूर मिलेगा। मां की किसी इच्छा को पूरा करने में सफल होंगे।

 

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है।आज का दिन आपके लिए किसी संपति संबंधित मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा और आपके प्रभाव में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी । किसी अजनबी पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। आज व्यापार कर रहे लोगों को अपने काम के गति को बढ़ाने का अच्छा मौका मिलेगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। छात्रों को आज कैंपस सिलेक्शन द्वारा किसी अच्छी कंपनी में जॉब मिलेगी।

 

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने कामों में जल्दबाजी दिखाने से बचेंगे तो आप समस्या से बच जायेंगे। आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है, जिसकी आप अपनी क्षमता के अनुसार मदद करेंगे। आज आपको घर की कोई जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। आज आप किसी बड़े लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्लान बनाएंगे। आज आप दान पुण्य के कार्य में भी खर्च करेंगे। नवविवाहित दंपत्ति आज एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करेंगे।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने व्यवसाय के कार्यों में कुछ अडचनों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी सूझ-बुझ से उनसे छुटकारा पाने में सफल होंगे। आज संतान के करियर को लेकर आप कुछ नया प्लान करेंगे किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह भी लेंगे। आज आपकी किसी संपत्ति का सौदा हो सकता है। आपका नया वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आज आप अपनी मेहनत और समझदारी से हर मुश्किल आसान बना लेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

 

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। साझेदारी में किसी डील को फाइनल करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी। आज आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आप किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे। आज भावुकता में लिए गए किसी निर्णय पर फिर से विचार करना पड़ सकता है। लवमेट्स आज लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आज आपके काम करने की शैली को लोग नोटिस करेंगे, आपसे सीखना भी चाहेंगे। व्यापार में अच्छी सफलता के योग बने हुए हैं।

 

तुला राशि- आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज ऑफिस में सीनियर्स और बॉस के द्वारा कुछ बताया जा रहा है तो उसे गंभीरता से सुने और अपनी कमियों को जानकर उसे सुधारने का प्रयास करें। आज बिजनेस को बढ़ाने के लिए कुछ निवेश करने का प्लान बनाएंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्च और खरीदारी करते समय संतुलन बनाकर चलना होगा। आज सेहत के मामले में सावधान रहें।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बिजनेस को लेकर आपको कुछ नयी योजना बनानी पड़ सकती है। आज विद्यार्थियों को किसी टॉपिक को समझने के लिए शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। आज किसी पारिवारिक समस्या को शांत रहकर सुलझाने का प्रयास करें। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। लवमेट्स आज किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जायेंगे, रिश्ते में और मजबूती आएगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरते। आज आप नया घर लेने में सफल होंगे।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। कार्यस्थल पर अच्छे प्रदर्शन को दोहराने के लिए एकाग्रता बनाएं रखनी होगी। बिजनेसमैन के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापारिक लेन-देन में आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लग सकता है। आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज आपको कुछ महत्वपूर्ण अवसर मिलेंगे, जिससे आपके जीवन में अच्छा बदलाव आएगा।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्यों में सुधार करने में रहेगा। आज बच्चे आपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगें । मन में चल रही कोई बात शेयर भी करेंगे। उधार दिया हुआ पैसा आज अचानक वापस मिलेगा। बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आज आप कुछ नया काम शुरू करने की सोच सकते है, लेकिन शुरू करने से पहले अपनों से बड़ों की सलाह जरूर लेनी चाहिए । पारीवारिक मामले में आज आपका निर्णय कारगर साबित होगा।

 

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। आज आपकी सोच सकारात्मक बनी रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्य में आपकी रूचि बढ़ेगी, आज आप घर पर कोई धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कर सकते हैं। आज घर के बड़े बुजुर्गों का खास ख्याल रखें। लवमेट्स एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के अच्छे रिश्ते आयेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

 

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किया गया काम आपके बॉस को इम्प्रेस करेगा। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही करने से बचे। टूर-एंड-ट्रेवल्स संबंधी बिजनेस में नया मोड़ आ सकता है, आपके व्यापार की गति बढ़ेगी। आज अपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। माता आज अपने बच्चो को कुछ मीठा बना के खिला सकती हैं। जीवनसाथी से आज आपको कोई उपहार मिलेगा।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: How will your day be read today's horoscope who will get benefits from external sources

Post navigation

Previous पोला तिहार : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन को दी उफरा-रवेली सेतु की सौगात
Next छत्तीसगढ़ में होगी भारी बारिश, प्रदेशभर के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जाने कहां है कौन सा अलर्ट 

संबंधित ख़बर

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज

March 14, 2026
सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

March 2, 2026
रायपुर : संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

रायपुर : संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन

February 10, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

AD

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव

April 4, 2026
Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…
  • नेशनल न्यूज़

Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…

March 24, 2026
“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा
  • छत्तीसगढ़

“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा

March 24, 2026
भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज

March 14, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.