Skip to content
April 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • धर्म-संस्कृति
  • किन राशियों पर आज मेहरबान होंगे हनुमानजी, पढ़िए आज का राशिफल
  • धर्म-संस्कृति

किन राशियों पर आज मेहरबान होंगे हनुमानजी, पढ़िए आज का राशिफल

Askcg News November 22, 2022

हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज मंगलवार है और आज का दिन बजरंग बली को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी की पूजा- अर्चना की जाती है।

मेष- मन प्रसन्न रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। भाई-बन्धुओं के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। बौद्धिक कार्यों में परिश्रम अधिक रहेगा। यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

वृषभ- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। भाइयों से विवाद की स्थिति बन सकती है। सम्पत्ति के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

मिथुन- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्रों के साथ सद्भाव बनाकर रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु आत्मसंयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। क्रोध के अतिरेक से बचे। किसी सम्पत्ति से धनार्जन हो सकता है।

कर्क-आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। मन परेशान हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मसंयत रहें। मानसिक परेशानियां बनी रहेंगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं।

सिंह- नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। सम्पत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। किसी कार्य को लेकर निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मित्रों के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या- वाणी में सौम्यता रहेगी। कारोबारी कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी नये कारोबार की शुरुआत हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। सुखद समाचार मिलेगा।

तुला- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक- आत्म संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पिता का सानिध्य मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। वाणी से मान-सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कुटुम्ब-परिवार में मान बढ़ेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। व्यर्थ की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

धनु- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। दाम्पत्य सुख में बढ़ोतरी के योग हैं। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। वाहन सुख का लाभ मिलेगा। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है।

मकर- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में भी संयत रहें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। मित्र का सहयोग मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कुंभ- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी, परन्तु पिता का साथ मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मीन- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु नकारात्मकता से बचें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। लाभ में वृद्धि होगी। पिता का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति हेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य मिलेगा। नौकरी के लिए लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: On which zodiac signs will Hanumanji be kind today read today's horoscope

Post navigation

Previous सरकारी दफ्तर में ईडी की दबिश, किन जिलों में पड़े छापे जानिए इस रिपोर्ट में
Next ट्रांसफर: 60 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, देखिए पूरी लिस्ट

संबंधित ख़बर

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज

March 14, 2026
सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

March 2, 2026
रायपुर : संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

रायपुर : संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन

February 10, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

AD

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव

April 4, 2026
Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…
  • नेशनल न्यूज़

Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…

March 24, 2026
“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा
  • छत्तीसगढ़

“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा

March 24, 2026
भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज

March 14, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.