Skip to content
May 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • धर्म-संस्कृति
  • Today’s Horoscope : कैसा रहेगा साल 2023 का आखिरी दिन, जानिए आज के राशिफल में
  • धर्म-संस्कृति

Today’s Horoscope : कैसा रहेगा साल 2023 का आखिरी दिन, जानिए आज के राशिफल में

Askcg News December 31, 2023

Today’s Horoscope

मेष- आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, तो कुछ विरोधी आज सतर्क रहेंगे, इसलिए आप कार्यक्षेत्र में अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें। यदि आपने अपने मन में नकारात्मक विचारों को रखा, तो इससे नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। परिवार में सदस्यों में यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें दोनों पक्षों को सुनकर ही कोई निर्णय लें, नहीं तो आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

वृषभ- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके परिवार में कोई शुभ और मांगलिक कार्यक्रम के होने के योग बनते दिख रहे हैं। आप आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने कामों को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र आपसे धन उधार मांग सकता है। यदि आपको किसी काम के पूरा होने में समस्या आ रही थी, तो आपका वह काम भी पूरा हो सकता है।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ योजनाएं बनानी होगी, जिससे परिवार में यदि किसी सदस्य के करियर में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। आपको माता-पिता से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। आपने यदि किसी बात को गुप्त रखा था, तो वह जीवनसाथी के सामने उजागर हो सकती है। आपके मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

कर्क- आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी कानूनी मामले में आपको सावधान रहना होगा। परिवार में आपका मान सम्मान और बढ़ेगा, क्योंकि आपकी दी गई सलाह पर लोग काम करेंगे। किसी संपत्ति का सौदा करते समय आप उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको आय के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी पड़ सकती है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा।

सिंह- आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपके मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। आप पर कोई झूठा आरोप लगने की संभावना है, इसलिए कार्यक्षेत्र में आप सावधान रहें। राजनीति में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों को किसी के कहने में आकर कोई डिसीजन लेने से बचना होगा, नहीं तो बाद में वह गलत साबित हो सकता है। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझता दिख रहा है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

कन्या- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस की कुछ योजनाएं गति पकड़ सकती है और बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं में धन लगाएंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको किसी काम के चलते आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें किसी संस्था से जुडऩे का मौका मिलेगा। आपको किसी काम के पूरा न होने से निराशा हाथ लगेगी। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है।

तुला- आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आपको किसी अपरिचित से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके साथ धोखा कर सकता है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको जीवनसाथी के सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो उनका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आप किसी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश न करें, नहीं तो इससे आपको समस्या हो सकती है।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए व्यवसाय में अच्छा लाभ दिलाने वाला रहेगा। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप जीवनसाथी को डिनर डेट पर ले जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप राजनीति में यदि किस्मत आजमाना चाहते हैं, तो उसमें आपको अच्छी सफलता अवश्य मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण बेवजह तनाव की स्थिति बन सकती है।

धनु- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। काम की अधिकता होने के कारण आप व्यस्त रहेंगे, इसके कारण आप अपने कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपके मन में किसी बात को लेकर उदासी बनी रहेगी। किसी कानूनी मामले में आप अपनी आंख और कान खुले रखें। किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। आप अपने कामों से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिसके कारण आपके काम लटक सकते हैं। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। संतान से आप किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

मकर- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में आपको अच्छी सफलता मिलने की संभावना बनती दिख रही हैं। आपका किसी नए मकान, वाहन, दुकान आदि को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा। आपका कुछ दिनों से यदि कोई काम लटक रहा था, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। परिवार में लोग यदि आपको कोई सलाह देंगे, तो वह आपकी बात पर अमल अवश्य करेंगे।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। किसी कानूनी मामले में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप झगड़े व झंझटों से दूर रहने की कोशिश करें और किसी को बिना मांगे सलाह ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई सलाह दें, तो आप उनकी बात पर अमल अवश्य करें। संतान की तरक्की में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह दूर होंगी। आप किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

मीन- आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आप अपने जीवन का कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जो आप बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा। आपकी सुख सुविधाओं की वस्तुओं में भी इजाफा होगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपका कोई पुराना मित्र आपसे पुराने गले शिकवे दूर करने आ सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को आपका रुका हुआ धन मिलने की संभावना बनती दिख रही है।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: How will be the last day of the year 2023 know in today's horoscope

Post navigation

Previous Covid-19 : छत्तीसगढ़ में बढ़े कोरोना के मामले, जानें कहां मिले कितने
Next Property Dispute : प्रॉपर्टी विवाद के चलते बुजुर्ग की हत्या, पति और बेटी पर पुलिस का शक

संबंधित ख़बर

खारून तट पर गूंज रही श्रीमद भागवत कथा, कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला ने बांधा समां
  • धर्म-संस्कृति

खारून तट पर गूंज रही श्रीमद भागवत कथा, कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला ने बांधा समां

May 23, 2026
वक्ता मंच के ‘पक्षी मित्र अभियान’ का शुभारंभ, राहगीरों को बांटे गए निःशुल्क सकोरे
  • धर्म-संस्कृति

वक्ता मंच के ‘पक्षी मित्र अभियान’ का शुभारंभ, राहगीरों को बांटे गए निःशुल्क सकोरे

May 19, 2026
चित्रांशोत्सव 2026 का रायपुर में होगा भव्य आयोजन
  • धर्म-संस्कृति

चित्रांशोत्सव 2026 का रायपुर में होगा भव्य आयोजन

May 2, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

AD

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

खारून तट पर गूंज रही श्रीमद भागवत कथा, कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला ने बांधा समां
  • धर्म-संस्कृति

खारून तट पर गूंज रही श्रीमद भागवत कथा, कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला ने बांधा समां

May 23, 2026
आतंकवाद विरोधी दिवस पर राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
  • छत्तीसगढ़

आतंकवाद विरोधी दिवस पर राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

May 22, 2026
वक्ता मंच के ‘पक्षी मित्र अभियान’ का शुभारंभ, राहगीरों को बांटे गए निःशुल्क सकोरे
  • धर्म-संस्कृति

वक्ता मंच के ‘पक्षी मित्र अभियान’ का शुभारंभ, राहगीरों को बांटे गए निःशुल्क सकोरे

May 19, 2026
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और किल्लत के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • राजनीति

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और किल्लत के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र-राज्य सरकार पर साधा निशाना

May 17, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.