रायपुर। Kalinga University ने अपने मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) कार्यक्रम के लिए National Board of Accreditation (NBA) से मान्यता प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उद्योगोन्मुख शिक्षण प्रणाली, शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा सतत सुधार के प्रति उसकी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
NBA द्वारा यह मान्यता विशेषज्ञों की विस्तृत एवं कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद प्रदान की गई है। इस प्रक्रिया में पाठ्यक्रम संरचना, शिक्षण-अधिगम प्रणाली, संकाय की गुणवत्ता, शोध एवं नवाचार, विद्यार्थियों का प्रदर्शन, प्लेसमेंट रिकॉर्ड, अधोसंरचना, प्रशासनिक व्यवस्था तथा Outcome Based Education (OBE) के प्रभावी क्रियान्वयन सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं संस्थागत मानकों का मूल्यांकन किया गया।
NBA की मान्यता वैश्विक स्तर पर गुणवत्ता का प्रतीक मानी जाती है। National Board of Accreditation, Washington Accord का स्थायी हस्ताक्षरकर्ता सदस्य है, जिसके कारण यह मान्यता भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों की अंतरराष्ट्रीय विश्वसनीयता और शैक्षणिक प्रतिष्ठा को और अधिक मजबूत बनाती है। यह उपलब्धि वैश्विक मानकों के अनुरूप उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में कलिंगा विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति को रेखांकित करती है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने Internal Quality Assurance Cell (IQAC), Department of Management, संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों, पूर्व विद्यार्थियों, उद्योग सहयोगियों तथा प्रशासनिक कर्मचारियों को उनकी सामूहिक मेहनत, समर्पण और सहयोग के लिए बधाई दी। विश्वविद्यालय ने कहा कि यह सफलता संस्थान की गुणवत्ता आधारित शिक्षा, नवाचार, नेतृत्व विकास, उद्यमिता और उद्योग सहभागिता पर केंद्रित दृष्टिकोण का परिणाम है।
कलिंगा विश्वविद्यालय का MBA कार्यक्रम विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट्स, इंडस्ट्रियल इंटरैक्शन, कार्यशालाओं, सेमिनार और शोध आधारित गतिविधियों के माध्यम से व्यावहारिक एवं अनुभवात्मक शिक्षण उपलब्ध कराता है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में प्रबंधकीय दक्षता, विश्लेषणात्मक सोच, नैतिक मूल्य एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करता है, ताकि वे वैश्विक व्यापारिक परिवेश में सफलतापूर्वक अपनी पहचान बना सकें।
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि NBA मान्यता से मध्य भारत में उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में कलिंगा विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा और अधिक मजबूत होगी तथा गुणवत्तापूर्ण एवं वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप शिक्षा प्रदान करने के उसके मिशन को नई ऊर्जा मिलेगी।
