भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापुर विधानसभा उपचुनाव हाई वोल्टेज हो चला हैं। कांग्रेस पार्टी ने प्रचार के लिए युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी हैं। इस कड़ी में केशकाल विधायक संतराम नेताम, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओबीसी विभाग) के महामंत्री भावेश बघेल ने कांग्रेस के पक्ष में जनसंपर्क किया।
भावेश बघेल ने बताया कि भाजपा का चरित्र उसके प्रत्याशी के चयन से ही दर्शित हो चुका हैं। एक बलात्कार के आरोप लगे व्यक्ति को पार्टी का टिकट दे कर भाजपा ने साबित कर दिया हैं कि नारी सम्मान की गरिमा उनके लिए कोई मायने नहीं रखती।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार से जनता बेहद खुश हैं और उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मनोज मंडावी को वोट रूपी आशीर्वाद देगी।
इसके बाद विधायकों और पदाधिकारीगण ने दमकसा में कल होने वाली मुख्यमंत्री की सभा के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।