Skip to content
March 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • धर्म-संस्कृति
  • किसे मिलेगा जॉब का ऑफर और किसे करना पड़ेगा उतार-चढ़ाव का सामना, पढ़िए आज के राशिफल में
  • धर्म-संस्कृति

किसे मिलेगा जॉब का ऑफर और किसे करना पड़ेगा उतार-चढ़ाव का सामना, पढ़िए आज के राशिफल में

Askcg September 26, 2023 1 min read

 

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और सोमवार का दिन है। दशमी तिथि आज सुबह 7 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 55 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 55 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज पद्मा एकादशी का व्रत किया जाएगा।

मेष राशि- आज आपका दिन रोज की अपेक्षा लाभ देने वाला रहेगा। आपकी मुलाकात आज अपने बचपन के मित्र से होंगी। साथ ही बचपन की यादें ताज़ा होगी। आज आपका रुका हुआ काम पूरा होने से, मानसिक शांति मिलेगी। इस राशि के जो युवा खेल कूद में इंटरेस्ट रखते है, उनका दिन आज अच्छा रहेगा। आज कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, घर के किसी कार्ययोजना पर विचार विमर्श करेंगे।

वृषभ राशि- आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज कही फंसा हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। आज आपके सभी काम बनते नज़र आएंगे। किसी काम को लेकर उलझन हो सकती है, अगर हड़बड़ी नहीं करेंगे और समझदारी से काम लेंगे तो आपकी उलझन कम हो जायेगी। अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। अपनी इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए योग की रूटीन फॉलो करेंगे।

मिथुन राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका कॉन्फिडेंस लेवल आज बढ़िया रहने वाला है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। इस राशि के नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, एक- दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। आज जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचेंगे तो आपको अच्छे परिणाम मिलेगा। आपकी संतान को सफलता मिलने से घर में खुशियां बढ़ेगी। स्टूडेंट अपने बेहतर करियर के लिए किसी अच्छे एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। पारिवारिक सपोर्ट आपको मिलेगा।

कर्क राशि- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के जो स्टूडेंट्स विदेश में पढ़ाई करना चाहते है, उनके लिए आज दिन अच्छा रहेगा। किसी कॉलेज में एडमिशन मिलेगा। आज कोई रुका काम भाई की मदद से आप पूरा कर लेंगे। आज घर पर कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिससे लोगों का आना जाना लगा रहेगा। स्टूडेंट्स को आज टीचर द्वारा विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। समाज में आपकी पहचान नए लोगों से होगी जो भविष्य में आपको लाभ देंगे। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ेगा, जिससे कुछ नया सिखने को मिलेगा।

सिंह राशि- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपनी बुद्धिमानी से सारे काम-काज सम्भाल लेंगे। बच्चो से रिलेटेड आपको कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। किसी जरूरतमंद की हेल्प करने से आपको ख़ुशी मिलेगी। आज नए बिजनेस की प्लानिंग करेंगे, जिसमे आपको ज्यादा लाभ मिलने वाला है। आज आप परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और स्वास्थ्य बेहतर बनेगा। आज बेवजह के खर्च पर नियंत्रण करने का प्लान बनाएंगे।

कन्या राशि- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। घर के आसपास किसी सामाजिक आयोजन में आपकी भागीदारी होगी। आपके व्यवहार से कुछ लोग बहुत ही प्रभावित होंगे। किसी खास रिश्तेदार के आने से आप उसकी खुशी में बाहर पार्टी करने जाएंगे। आज घर में नन्हे मेहमान के आने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ आप मंदिर दर्शन के लिए जायेंगे। लॉ की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी बड़े वकील से मिलने का मौका मिलेगा। लवमेट पर विश्वास बनाये रखें, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

तुला राशि- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों के साथ आपकी मीटिंग होंगी। आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। किसी नए काम की शुरूआत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नए आसार बनेंगें। माता जी के स्वास्थ्य में आज पहले से बेहतर सुधार आएगा। आज आप कोई नया काम सीखेंगे, जिसका भविष्य में आपको फायदा होगा। नवविवाहित दंपत्ति आज कहीं घूमने जाएंगे। कैश के लेन-देन आज आपको सावधानी बरतनी चाहिए।

वृश्चिक राशि- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपका कोई केस जो कोर्ट में चल रहा है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में आयेगा। परिवार वालो के साथ आपके रिश्ते बेहतर बनेंगे। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रमोशन कराने वाला है। आप आज कोई टेक्नीकल वर्क सीख सकते है, जिसका आपको भविष्य में लाभ होगा। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों का उनकी मनपसंद जगह पर ट्रांसफर होने की संभावना बन रही है।

धनु राशि- आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपके परिवार में खुशियां बढ़ेगी। आज ऑफिस में अपने कार्य पर ध्यान दें, किसी को कहने का मौका न दें। बिजनेस कर रहे लोग लाभ कमाने के लिए नए-नए उपाय सोचेंगे। आज आपके रुके हुए कामों को पूरा करने का अच्छा समय है। आपके पिता जी आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको सजेस्ट करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। परिवार की सलाह आज आपके लिए फायदेमंद होगी। आज आपके कोई खास रिश्तेदार आपसे हेल्प लेंगे। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। इस राशि के सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी। इस राशि के जो विद्यार्थी घर से दूर रहकर कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही सफलता मिलेगी। आज किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करने से बचे।

कुंभ राशि- आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज किसी काम में पेरेंट्स की हेल्प मिलने से वह जल्दी ही पूरा होगा। आज नेगेटिव विचारों से दूरी बनाएं रखें। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट से आज उपहार मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपको लाभ मिलेगा।

मीन राशि- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। ऑफिस में आज आपके ड्रेसिंग सेंस की तारीफ होगी। लवमेट में चल रही अनबन आज समाप्त होगी, एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। समाज में आपके अच्छे कामों की वजह से आपका सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस को लेकर दूसरे लोगों से संपर्क बनाना बेहतर रहेगा। बिजनेस में आपको आज ज्यादा लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिए ऑफर मिलने वाला है।

About The Author

Askcg

See author's posts

Tags: read today's horoscope Who will get the job offer and who will have to face ups and downs

Continue Reading

Previous: किस राशि के जातकों के सच होंगे सपने और कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़िए आज के राशिफल में
Next: किसका दिन रहेगा आनंदमयी और किसे मिलेगा धन प्राप्ति का लाभ, जानिए आज के राशिफल में…

संबंधित ख़बर

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
1 min read
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

March 2, 2026
रायपुर : संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन
1 min read
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

रायपुर : संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन

February 10, 2026
रायपुर : बस्तर पंडुम 2026 : माँ दंतेश्वरी की धरती पर संस्कृति का उत्सव: बस्तर पंडुम 2026 ने जीता दिल
1 min read
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

रायपुर : बस्तर पंडुम 2026 : माँ दंतेश्वरी की धरती पर संस्कृति का उत्सव: बस्तर पंडुम 2026 ने जीता दिल

February 9, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

AD

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

रंग बिखेरो, खुशियां फैलाओ
1 min read
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

रंग बिखेरो, खुशियां फैलाओ

March 5, 2026
Kalinga University के छात्र ने अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन पेनक सिल्ट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University के छात्र ने अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन पेनक सिल्ट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 

March 2, 2026
वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी में चेतन भारती बने महामूर्ख
  • छत्तीसगढ़

वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी में चेतन भारती बने महामूर्ख

March 2, 2026
सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

March 2, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.