Skip to content
June 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • धर्म-संस्कृति
  • किस राशि के जातकों के सच होंगे सपने और कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़िए आज के राशिफल में
  • धर्म-संस्कृति

किस राशि के जातकों के सच होंगे सपने और कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़िए आज के राशिफल में

Askcg News September 25, 2023

 

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और सोमवार का दिन है। दशमी तिथि आज सुबह 7 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 55 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 55 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज पद्मा एकादशी का व्रत किया जाएगा।

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए स्पेशल रहेगा। दांपत्य रिश्ते में चल रही अनबन आज खत्म होगी, एक-दूसरे के साथ रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। बच्चे आज बेहद खुश रहेंगे, उनकी डिमांड आज माता-पिता पूरी करेंगे। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे, अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। जल्द ही सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाये तो आज आप फिट रहेंगे। आज आपको कोई कंपनी बड़े प्रोजेक्ट के लिए हायर कर सकती है। आज आपको फोन पर कोई अच्छी न्यूज मिलेगी। इससे घर में खुशियां आएंगी।

वृषभ राशि- आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज नौकरी अथवा व्यवसाय में किसी भी प्रकार की लापरवाही न रखें दूसरों के भरोसे काम नहीं छोड़ें। किसी से लिए रुपए को जल्द से जल्द चुकता करेंगे। अपने वैवाहिक जीवन को आज खास बनाएंगे। मानसिक रूप से किसी बात को अधिक सोच सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, आज फैमिली के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने का प्लान बनाएंगे। अपने व्यवहार में लचीलापन बनाए रखें, लोग आपकी ओर ज्यादा आकर्षित होंगे।

मिथुन राशि- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके निजी जीवन की जिम्मेदारियां बढेंगी, जिन्हें आप बखूबी पूरा करेंगे। आपका किसी बिजनेस मीटिंग में परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा और आस पास के लोग आपसे प्रभावित होंगे जिससे आपको बहुत बड़ा फायदा भी होगा। आज किसी काम में उलझने से अच्छा है किसी बड़े की सहायता ले लें। पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र बढ़ेगा। आज संतान पक्ष से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों की आज किसी बड़े नेता से मुलाकात होगी।

कर्क राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। ऑफिस के रुके कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज शांत मन से कोई भी निर्णय लेना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज बेटे की किसी परीक्षा का रिजल्ट उनके हक में आयेगा। शुगर की समस्या से परेशान लोग आज अपने खानपान पर परहेज रखें। सोना चांदी के व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, करियर को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों से सलाह मिलेगी।

सिंह राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलजुल कर रहे। जरूरत पड़ने पर आपको मदद लेनी पड़ सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। काफी समय से सोची कोई चीज आज खरीद सकते हैं। आप अपने खाली समय का सदुपयोग नई चीज़े सीखने में करें, जो आपकी उन्नति में योगदान देगा। छात्रों को आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरुरत है। जीवनसाथी के साथ आज आप शॉपिंग करने जायेंगे। आज आप बिजनेस की गति बढ़ाने के लिए नयी योजना बनायेंगे।

कन्या राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज अपने आर्थिक पक्ष को देखते हुए खर्च करेंगे। आज आपको कोर्ट कचहरी के मामलों से बचकर रहने की जरूरत है। आपको अपने कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको उम्मीद से कई गुना ज्यादा लाभ होगा। आपको कोई अच्छी नौकरी जल्द मिलेगी। आज आपकी समस्यायें ख़त्म होंगी। ऑयली फ़ूड से जितना हो सके दूर रहे, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लवमेट के लिए दिन अच्छा है, कहीं घूमने जाएंगे।

तुला राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी इनकम के हिसाब से खर्चे बढ़ेंगे। कार्यों में आ रही रुकावटें आज समाप्त होंगी। आज माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान देने की जरुरत है। आज बच्चे अपने मन की बात माता से शेयर करेंगे, तो उनको अपनी परेशानी का हल मिल जाएगा। जिससे उनका मन काफी खुश होगा। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। काम के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से रिश्ते में आपसी तालमेल बनाये रखें। अगर आप कपड़े का व्यापार करते हैं तो रोज से आज अधिक मुनाफा होगा।

वृश्चिक राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज हैवी ट्रैफिक की वजह से आपको ऑफिस के लिए लेट हो सकता है। आय की तुलना में व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। आज आपके विचारों में सकारात्मक बदलाव आयेगा। आज इलेक्ट्रॉनिक चीजों या मशीनरी पर खर्च आदि की संभावना अधिक रहेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जिस भी कार्य को करने को सोचेंगे उसमे सफलता जरूर मिलेगी। पिता आपके जिम्मेदार व्यक्तित्व को देखकर गर्व महसूस करेंगे। इस राशि के लवमेट आज मनपसंद जगह घूमने जायेंगे। कार्य क्षेत्र में नयी योजना बनायेंगे। जिसके माध्यम से आपको अच्छी सफलता मिलेगी।

धनु राशि- आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। बड़े भाई की सहायता से काम को जल्द और आसानी से पूरा कर लेंगे। आपके घर के वातावरण में सुख समृद्धि बढ़ेगी। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से जुड़ा काम आज फाइनल हो जायेगा।आपकी अधिक इनकम से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जो लोग आर्किटेक्ट, सजावट की वस्तुओं, डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो आपके व्यापार में लाभ कराएगा।

मकर राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञ सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे। कोई नई शुरुआत करने अथवा नौकरी में परिवर्तन के मामले में आप गंभीरता से विचार करेंगे। आज दोस्तों के साथ किसी रेस्टोरेंट जाने का प्लान बनेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आज ख़त्म होंगी। वाहन आदि लेने के सुखों का योग है। संतान पक्ष की उन्नति से घर में उत्साह बढ़ेगा। दांपत्य रिश्ते में सौहार्द्र बढ़ेगा। जीवनसाथी आज आपके लिए खास करेंगे, जिससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।

कुंभ राशि- आज आपका दिन मिली जुली प्रतिक्रिया से भरा रहेगा। आज किसी बात से आप बेहद खुश होंगे। सिंगर्स को किसी एल्बम की प्रसिद्धि के लिए सम्मानित किया जायेगा। अगर आप कोई प्रेजेंटेशन तैयार कर रहे हैं, तो ध्यान पूर्वक करें। इस राशि के लोगों को काम के साथ स्वास्थ्य का भी ख़याल रखना चाहिए। सिविल इंजीनीयर्स को आज बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापारिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मीन राशि- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज कुछ नया करने की सोचेंगे। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।तो मेहनत करते रहें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। स्वास्थ्य के नजरिये से आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। बुजुर्गों का मन बहलाने के लिए उन्हें बाहर घुमाने ले जायेंगे। अगर आपके रिश्ते की बात कहीं चल रही है तो.।जल्द फिक्स होने की खुशखबरी मिलेगी।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: Dreams of people of which zodiac sign will come true and how will be your day read today's horoscope

Post navigation

Previous कुत्ते के प्यार में नेता को पड़ गया थप्पड़, महिला ने कॉलर पकड़ा और नोंचे बाल
Next किसे मिलेगा जॉब का ऑफर और किसे करना पड़ेगा उतार-चढ़ाव का सामना, पढ़िए आज के राशिफल में

संबंधित ख़बर

खारून तट पर गूंज रही श्रीमद भागवत कथा, कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला ने बांधा समां
  • धर्म-संस्कृति

खारून तट पर गूंज रही श्रीमद भागवत कथा, कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला ने बांधा समां

May 23, 2026
वक्ता मंच के ‘पक्षी मित्र अभियान’ का शुभारंभ, राहगीरों को बांटे गए निःशुल्क सकोरे
  • धर्म-संस्कृति

वक्ता मंच के ‘पक्षी मित्र अभियान’ का शुभारंभ, राहगीरों को बांटे गए निःशुल्क सकोरे

May 19, 2026
चित्रांशोत्सव 2026 का रायपुर में होगा भव्य आयोजन
  • धर्म-संस्कृति

चित्रांशोत्सव 2026 का रायपुर में होगा भव्य आयोजन

May 2, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

नितेश पाटकर के नवगीत संग्रह ‘सबके भीतर एक कहानी’ का हुआ विमोचन
  • छत्तीसगढ़

नितेश पाटकर के नवगीत संग्रह ‘सबके भीतर एक कहानी’ का हुआ विमोचन

June 15, 2026
Kalinga University: भव्य “टॉपर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी 2026” का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, प्रतिभा और उत्कृष्टता का हुआ उत्सव
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University: भव्य “टॉपर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी 2026” का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, प्रतिभा और उत्कृष्टता का हुआ उत्सव

June 6, 2026
पर्यावरण संरक्षण से ही भावी पीढी एवं मानव सभ्यता के सुरक्षित भविष्य की गारंटी: संजय श्रीवास्तव 
  • छत्तीसगढ़

पर्यावरण संरक्षण से ही भावी पीढी एवं मानव सभ्यता के सुरक्षित भविष्य की गारंटी: संजय श्रीवास्तव 

June 5, 2026
Kalinga University : CBSE-ICSE 12वीं टॉपर्स का होगा सम्मान, 95% से अधिक अंक वालों को मिलेगी 100% तक स्कॉलरशिप
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University : CBSE-ICSE 12वीं टॉपर्स का होगा सम्मान, 95% से अधिक अंक वालों को मिलेगी 100% तक स्कॉलरशिप

June 4, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.