Skip to content
June 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • धर्म-संस्कृति
  • किस पर रहेगा जिम्मेदारियों का बोझ और किन्हें होगा वरिष्ठजनों की सलाह से लाभ, जानिए आज के राशिफल में 
  • धर्म-संस्कृति

किस पर रहेगा जिम्मेदारियों का बोझ और किन्हें होगा वरिष्ठजनों की सलाह से लाभ, जानिए आज के राशिफल में 

Askcg News November 30, 2023

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, लेकिन यदि आपने किसी काम को अपने जूनियर के भरोसे छोड़ा, तो उसमें कोई गलती हो सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना होगा, नहीं तो अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको आज मानसिक तनाव रहने के कारण आप परेशान रहेंगे।

 

वृषभ राशिः आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा। आवेश में आकर कोई निर्णय न ले, नहीं तो समस्या होगी। आपको भौतिक वस्तुओं की भी प्राप्ति हो सकती है। किसी नई भूमि वाहन, मकान, दुकान आदि को खरीदने की यदि आप योजना लंबे समय से बना रहे थे, तो वह पूरी हो सकती है। किसी बाहरी व्यक्ति के कारण गृहस्थ जीवन में तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की पूरी संभावना है, लेकिन आप उसमें धैर्य बनाकर रखें और जीवनसाथी के मन में चल रही बातों को जानने की कोशिश करें।

 

मिथुन राशि : आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आप अति उत्साहित होकर किसी काम को करने के लिए हां कर सकते हैं, जिसमें आपका कोई नुकसान भी हो सकता है, लेकिन आपके किसी काम के समय से पूरा न होने से आप कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपसे नाराज रहेंगे। आपको कोई जरूरी जानकारी सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपका कोई विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेगा। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आप उनके सीनियर से बातचीत कर सकते हैं।

 

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने के प्रयास तेज होंगे और भाई बहनों से रिश्तों में यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें आप माता-पिता को लेकर जाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। नए लोगों से मिलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।

 

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप अपने पारिवारिक विश्व में पूरे रुचि दिखाएंगे और आप अपने आपकी स्मरण शक्ति को बल मिलेगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पारिवारिक विश्व में आपकी पूरी रुचि रहेगी। व्यक्तिगत सौम्यता बनाए रखें। आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे कि आपको पारिवारिक रिश्तों में दरार पैदा हो। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको कोई बात परिवार में किसी को बुरी लग सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा।

 

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। दान धर्म के कार्य में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और आपको किसी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखेंगे। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिल सकती है, जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए बेहतर रिश्ते आ सकते हैं और जिन्हें परिवार के लोगों द्वारा भी तुरंत मंजूरी मिल सकती है।

 

तुला राशिः आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए रहेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो आप उसे मजबूत करने के लिए कोई अहम कदम उठा सकते हैं। आप किसी संपत्ति संबंधित मामले में किसी पर भरोसा ना करें। आपका बिजनेस के कुछ डीलों को फाइनल करने के लिए आपको अपने भाइयों से बातचीत करनी होगी। आप अपने घर को रिनोवेट करने पर भी आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको जीवनसाथी की कोई बात बुरी लग सकती है।

 

वृश्चिक राशिः आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा और आपको अपने करियर में एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। सबसे आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी। यदि आप कुछ योजनाएं बनाएंगे, तो वह भी पूरी हो सकती है। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। आप अपने कामों को छोड़कर औरों के कामों में ध्यान लगाएंगे, जिससे लोग उसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

 

धनु राशिः आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सहकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और उच्च शिक्षा पर आपका पूरा जोर रहेगा। आपको किसी दूर रहे परिजन से कोई आवश्यक सूचना सुनने को मिल सकती है। ससुराल पक्ष से रिश्तों में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो पहले से दूर होगी। यदि आप किसी नए जीवनसाथी के करियर को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो आप उनके लिए किसी छोटी-मोटी काम की शुरुआत कर सकते हैं। आप अपने माता-पिता से किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़े।

 

मकर राशिः आज का दिन आपके लिए किस नए काम की शुरुआत करने के लिए रहेगा। सबका साथ बना रहेगा, लेकिन आप अपने रूटीन से आगे बढ़े और समय को प्राथमिकता दें। आपको वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। रक्त संबन्धी रिश्तों में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करेंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

 

कुंभ राशिः आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा और आपके सम्मान में वृद्धि होगी। आप संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लें। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। आप अपनी बुद्धि और विवेक से वह सब कुछ पा सकते हैं, जिनकी अभी तक आपके पास कमी थी, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियों में ढील ना दें, नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं।

 

मीन राशिः आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा और आप यदि कोई काम करें, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने स्पष्ट रखें। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप अपने काम के लिए यदि कुछ योजनाएं बनाएंगे, तो वह भी भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएंगी, लेकिन आपको अपनी आय व्यय के लिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों से जाने जाएंगे और उन्हें किसी सम्मान से सम्मानित किया जा सकता है। आप किसी अजनबी से कोई जरूरी जानकारी लीक ना करें।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: know in today's horoscope Who will bear the burden of responsibilities and who will benefit from the advice of seniors

Post navigation

Previous लिफ्ट गिरने से 11 की मौत और 75 घायल, जाने कहां हुआ यह दर्दनाक हादसा
Next पूर्व सांसद एवं धरसींवा से कांग्रेस की विधायक प्रत्याशी छाया वर्मा के पति डॉ. डीआर वर्मा का निधन

संबंधित ख़बर

खारून तट पर गूंज रही श्रीमद भागवत कथा, कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला ने बांधा समां
  • धर्म-संस्कृति

खारून तट पर गूंज रही श्रीमद भागवत कथा, कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला ने बांधा समां

May 23, 2026
वक्ता मंच के ‘पक्षी मित्र अभियान’ का शुभारंभ, राहगीरों को बांटे गए निःशुल्क सकोरे
  • धर्म-संस्कृति

वक्ता मंच के ‘पक्षी मित्र अभियान’ का शुभारंभ, राहगीरों को बांटे गए निःशुल्क सकोरे

May 19, 2026
चित्रांशोत्सव 2026 का रायपुर में होगा भव्य आयोजन
  • धर्म-संस्कृति

चित्रांशोत्सव 2026 का रायपुर में होगा भव्य आयोजन

May 2, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

Kalinga University: भव्य “टॉपर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी 2026” का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, प्रतिभा और उत्कृष्टता का हुआ उत्सव
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University: भव्य “टॉपर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी 2026” का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, प्रतिभा और उत्कृष्टता का हुआ उत्सव

June 6, 2026
पर्यावरण संरक्षण से ही भावी पीढी एवं मानव सभ्यता के सुरक्षित भविष्य की गारंटी: संजय श्रीवास्तव 
  • छत्तीसगढ़

पर्यावरण संरक्षण से ही भावी पीढी एवं मानव सभ्यता के सुरक्षित भविष्य की गारंटी: संजय श्रीवास्तव 

June 5, 2026
Kalinga University : CBSE-ICSE 12वीं टॉपर्स का होगा सम्मान, 95% से अधिक अंक वालों को मिलेगी 100% तक स्कॉलरशिप
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University : CBSE-ICSE 12वीं टॉपर्स का होगा सम्मान, 95% से अधिक अंक वालों को मिलेगी 100% तक स्कॉलरशिप

June 4, 2026
कभी लाल आतंक की पहचान, आज विकास और जनविश्वास का प्रतीक बना अबूझमाड़ : केदार कश्यप
  • छत्तीसगढ़

कभी लाल आतंक की पहचान, आज विकास और जनविश्वास का प्रतीक बना अबूझमाड़ : केदार कश्यप

June 2, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.