Skip to content
June 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • धर्म-संस्कृति
  • आज हर मां अपने बेटे को राम बनाना चाहती है पर क्या वह माता कौशल्या बन उनको संस्कार देने तैयार है : साध्वी शुभंकरा श्रीजी
  • धर्म-संस्कृति

आज हर मां अपने बेटे को राम बनाना चाहती है पर क्या वह माता कौशल्या बन उनको संस्कार देने तैयार है : साध्वी शुभंकरा श्रीजी

Askcg News July 26, 2023

रायपुर। एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी प्रांगण में चल रहे मनोहरमय चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला में बुधवार को नवकार जपेश्वरी साध्वी शुभंकरा श्रीजी ने कहा कि हम जब अपने पैरों पर खड़े हो जाते हैं, तो हमें हमारे माता-पिता का स्वभाव विपरीत लगने लगता है और हम उस स्वभाव को बदलने का प्रयास करते हैं। आप जन्म के बाद से अपने माता-पिता को देखते आ रहे हैं और आपके बचपने से ही उनका स्वभाव जैसा है पचपन में भी वैसा ही रहेगा, आप उसे आज बदल नहीं सकते हैं।

 

साध्वीजी ने आगे कहा कि आज घर में जब नई बहू आती है तो उसे घर के क्रियाकलाप और नियमों में ढलने के लिए 1 साल का वक्त आराम से लग ही जाता है। इन 1 सालों में वह बहू नहीं जान पाती हैं तो घर से अलग होने का सोचती है और जब पति पत्नी घर से अलग रहने लगते हैं तो अकेलापन उन्हें घेरने लगता है। ऐसी नौबत तलाक तक भी पहुंच जाती है। अगर बहू ने घर को समझ लिया तो आनंद की अनुभूति होगी। उसे घर जम गया तो घर स्वर्ग बन जाएगा और नहीं जमा तो जीवन नर्क हो जाएगा। हमारा घर एक मंदिर है, हमें घर को स्वर्ग बनाना है तो खुद को बदलना होगा, माता पिता को नहीं।

 

साध्वीजी ने आगे बताया कि ठीक उसी प्रकार जब आप बच्चे को संस्कारवान बनाना चाहती हैं तो यह जान लीजिए की गर्भकाल से 5 वर्ष तक का समय ही बच्चे को संस्कार देने का समय होता है। जब आपका बच्चा 5 साल का हो जाएगा उसके बाद आप उसमें संस्कार रोपेंगे तो वह उसे ग्रहण नहीं कर पाएगा। सब मां चाहती है कि उसका बेटा राम बने, पर आपको यह विचार करना होगा कि क्या आप कौशल्या जैसी मां है। आपको कौशल्या बनकर अपने बच्चों को संस्कारित करना होगा।

 

महात्मा गांधी ने जैन मुनि के समक्ष ली थी प्रतिज्ञा

 

साध्वीजी ने बताया कि आज हर शहर में हर नगर में महात्मा गांधी के नाम से चौक चौराहे होते हैं सड़के होती हैं और उनकी प्रतिमाएं भी स्थापित की जाती हैं। उनकी मां पुतलीबाई ने उन्हें ऐसे संस्कार दिए थे जिसकी वजह से उन्हें महात्मा की उपाधि दी गई। जब महात्मा गांधी ने विदेश जाने का फैसला किया तो उनकी मां सहन गई कि कहीं विदेश जाकर मोहनदास मांस आदि का भक्षण ना करने लग जाए। पुतलीबाई महात्मा गांधी को अपने साथ एक जैन मुनि के पास ले जाती है और उन्हें प्रतिज्ञा दिलवाती है कि वह विदेश जाकर इन तीन चीजों से दूर रहेंगे- मांस, मदिरा और पर स्त्री गमन। यह प्रतिज्ञा लेने के बाद मां के द्वारा गांधी जी को विदेश जाने की अनुमति मिली। जब आपका बेटा पढ़ने के लिए बाहर महानगरों में जाता है तो क्या आप उससे ऐसी प्रतिज्ञाएं दिलवाते हैं। आपको यह प्रतिज्ञा दिलानी चाहिए क्योंकि प्रतिज्ञा लेने के बाद व्यक्ति के जीवन में एक बंधन आ जाता है। यह संस्कारों का बंधन होता है और यह बंधन जीवन में रहना आवश्यक भी है। हम नियमों से डरते हैं, कई लोग तो इस डर से गुरू भगवंतों के पास भी नहीं जाते क्योंकि उन्हें कोई प्रतिज्ञा ना लेनी पड़ जाए। ये तीन नियम आपके जीवन को सुरक्षित रखते हैं, जीवन का बचाव करते हैं और पतन होने से आपको बचा लेते हैं।

 

30वें मासश्रमण का पच्चखाण लेने वाले विजय संचेती का हुआ बहुमान

 

श्रीसंघ ने आज 29 मासश्रमण पूरा कर चुके विजय संचेती का बहुमान किया। आज उनका 25वें उपवास का पच्चखाण हुआ। उन्होंने 29 बार 1 महीने का मासश्रमण उपवास पूरा कर लिया है। इस बार उनका 30वां मासश्रमण है। आज विजय कांकरिया, प्रकाश मालू और प्रकाश सुराना ने विजय संचेती का बहुमान किया।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: but is she ready to become mother Kaushalya and give him rites: Sadhvi Shubhankara Shreeji Today every mother wants to make her son Ram

Post navigation

Previous रायपुर एयरपोर्ट से दुर्ग तक शुरू हुई वातानुकूलित सिटी बस सेवा
Next भूखमरी सूचकांक के 99वें स्थान पर पहुंचा पाकिस्तान

संबंधित ख़बर

खारून तट पर गूंज रही श्रीमद भागवत कथा, कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला ने बांधा समां
  • धर्म-संस्कृति

खारून तट पर गूंज रही श्रीमद भागवत कथा, कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला ने बांधा समां

May 23, 2026
वक्ता मंच के ‘पक्षी मित्र अभियान’ का शुभारंभ, राहगीरों को बांटे गए निःशुल्क सकोरे
  • धर्म-संस्कृति

वक्ता मंच के ‘पक्षी मित्र अभियान’ का शुभारंभ, राहगीरों को बांटे गए निःशुल्क सकोरे

May 19, 2026
चित्रांशोत्सव 2026 का रायपुर में होगा भव्य आयोजन
  • धर्म-संस्कृति

चित्रांशोत्सव 2026 का रायपुर में होगा भव्य आयोजन

May 2, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

नितेश पाटकर के नवगीत संग्रह ‘सबके भीतर एक कहानी’ का हुआ विमोचन
  • छत्तीसगढ़

नितेश पाटकर के नवगीत संग्रह ‘सबके भीतर एक कहानी’ का हुआ विमोचन

June 15, 2026
Kalinga University: भव्य “टॉपर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी 2026” का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, प्रतिभा और उत्कृष्टता का हुआ उत्सव
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University: भव्य “टॉपर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी 2026” का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, प्रतिभा और उत्कृष्टता का हुआ उत्सव

June 6, 2026
पर्यावरण संरक्षण से ही भावी पीढी एवं मानव सभ्यता के सुरक्षित भविष्य की गारंटी: संजय श्रीवास्तव 
  • छत्तीसगढ़

पर्यावरण संरक्षण से ही भावी पीढी एवं मानव सभ्यता के सुरक्षित भविष्य की गारंटी: संजय श्रीवास्तव 

June 5, 2026
Kalinga University : CBSE-ICSE 12वीं टॉपर्स का होगा सम्मान, 95% से अधिक अंक वालों को मिलेगी 100% तक स्कॉलरशिप
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University : CBSE-ICSE 12वीं टॉपर्स का होगा सम्मान, 95% से अधिक अंक वालों को मिलेगी 100% तक स्कॉलरशिप

June 4, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.