Skip to content
June 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • नेशनल न्यूज़
  • Ram Mandir : श्रीरामलला के विग्रह प्रतिष्ठा को लेकर किन्नरों में भी खासा उत्साह
  • नेशनल न्यूज़

Ram Mandir : श्रीरामलला के विग्रह प्रतिष्ठा को लेकर किन्नरों में भी खासा उत्साह

Askcg News January 4, 2024

अयोध्या (ASKCG)। Ram Mandir श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर किन्नरों में भी उल्लास का माहौल है। अपने राम के इस महोत्सव से वे खुद को अलग नहीं कर पा रहे हैं। यहां तैयार हो रहे नव्य, दिव्य श्रीराम मंदिर में श्रीरामलला के विग्रह प्रतिष्ठा का शुभ शगुन लेकर किन्नर भी आएंगे। वे घर-घर मंगलगान गाएंगे। फिर राम का न्योता स्वरूप हल्दी और अक्षत बांटेंगे। इस दौरान माताओं, बहनों, बच्चों और पुरुषों से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भागीदार बनने का अनुरोध करेंगे।

यूपी के बस्ती जिले में रहने वाले किन्नरों के समूह ने अपनी भूमिका तय कर ली है। विग्रह प्रतिष्ठा का न्योता किन्नर भी बांटेंगे। इसमें उनकी मददगार बन रही है इंदिरा चौरिटेबल ट्रस्ट। वह श्रीराम जन्म भूमि न्यास समिति से संपर्क कर किन्नरों को अवध का हल्दी और अक्षत उपलब्ध कराएगी।

किन्नर कॉजल और किन्नर सुमन इस कार्यक्रम की अगुआई करेंगी। उनके नेतृत्व में सभी किन्नर अपने क्षेत्र के यजमान के घर जाएंगे। द्वार- द्वार मंगल चारण होगा। किन्नर खुद शुभ शगुन लेकर नृत्य, कीर्तन कर पहले जन-जन को प्रभु राम से जोड़ेंगे। माहौल राममय बनाने के बाद लोगों से श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य स्वरूप देने के लिए अनुरोध करेंगे। किन्नरों का प्रयास है कि इस महोत्सव में जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित हो।

किन्नर काजल ने कहा कि प्रभु श्रीराम से किन्नर समाज का त्रेताकाल से अभिन्न नाता है। हमारे पूर्वजों को प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त है। कलयुग में हम जिसे आर्शीवचन देंगे, उसे वह फलीभूत होगा। यह हमारे राम की कृपा से होता है। यही वजह है कि हमें लोग शुभ घड़ी पर बुलाते हैं और उपहार देते हैं। ऐसे में प्रभु श्रीराम के उत्सव में हम पीछे रहने वाले नहीं है। हम मंगल चारण कर जन-जन तक अवध का न्योता पहुंचाकर धन्य होंगे।

किन्नर सुमन ने कहा कि कि लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में मेरे प्रभु श्रीराम का नव्य और भव्य मंदिर का स्वरूप देखने को मिल रहा है। यह अद्भुत संयोग हैं। ऐसे में हम अपने राम से अलग कैसे हो सकते हैं। हम लोगों ने योजना बनाई है कि श्री रामलला के विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का न्योता खुद घर-घर जाकर पहुंचाएंगे। यदि कोई इस अवसर पर अयोध्या नहीं पहुंच पा रहा है तो अपने घर पर ही दीवाली जैसा उत्सव मनाए। आस्था का दीप जलाने के लिए द्वार-द्वार लोगों को प्रेरित किया जाएगा।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: There is a lot of enthusiasm among eunuchs regarding the consecration of Shri Ram Lalla's idol.

Post navigation

Previous Kuno Newborn : नए साल में कूनो नेशनल पार्क में 3 नन्हें मेहमानों का हुआ आगमन
Next Bomb Blast : कासिम सुलेमानी के कब्र के पास हुआ धमाका, 103 की मौत और 140 घायल

संबंधित ख़बर

Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…
  • नेशनल न्यूज़

Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…

March 24, 2026
किक-बॉक्सिंग में मुंबई का दबदबा
  • खेल जगत
  • नेशनल न्यूज़

किक-बॉक्सिंग में मुंबई का दबदबा

February 14, 2026
धान बेचने के अंतर की राशि का होली के पहले एकमुश्त भुगतान करने का निर्णय, सरकार की संवेदनशीलता का परिचायक: संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़

धान बेचने के अंतर की राशि का होली के पहले एकमुश्त भुगतान करने का निर्णय, सरकार की संवेदनशीलता का परिचायक: संजय श्रीवास्तव

February 13, 2026

Ad

ad

ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

Rotary Club ने वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में इंटरैक्ट क्लब के चार्टर का किया विमोचन
  • छत्तीसगढ़

Rotary Club ने वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में इंटरैक्ट क्लब के चार्टर का किया विमोचन

June 23, 2026
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता का अमर प्रतीक : संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता का अमर प्रतीक : संजय श्रीवास्तव

June 23, 2026
Kalinga University में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 23, 2026
Kalinga University में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन

June 21, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.