गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित त्रिवेणी संगम पर आयोजित होने वाले राजिम कुंभ कल्प 2026 की तैयारियां तेज गति से चल रही हैं। प्रशासन सभी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए है।
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्य मंच, दुकानें, विभागीय स्टॉल और मीना बाजार की स्थापना की जा रही है। बड़ी भीड़ को देखते हुए पार्किंग स्थल का निर्माण किया जा रहा है। वीवीआईपी अतिथियों के लिए हेलीपैड की व्यवस्था भी की जा रही है।

