रायपुर। “बढ़ते कदम” की सेवाओं में आज उस समय एक कड़ी और जुड़ गई, जब संस्था के नि:स्वार्थ सेवाओं को देखते हुए सबसे बड़ी बैंकिंग सेवा “स्टेट बैंक ऑफ इंडिया” द्वारा एक एम्बुलेंस प्रदान की गई। संस्था स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक का आभार व्यक्त करती है।
संस्था के मर्चुरी प्रभारी व संयोजक इंद्रकुमार डोडवानी और सुनील पेशवानी ने बताया हमारी एम्बुलेंस सेवा पुरे भारत वर्ष में संचालन किया जाता है, वर्तमान में 7 एम्बुलेंस, 5 स्वर्ग रथ है। संस्था लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतर रही है। संस्था सभी सेवाओं को अपने समर्पित सदस्यों के बल पर, पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरे कर रही है। इस नई एंबुलेंस की विधिवत पूजा मां काली मंदिर में कराई गई।
संस्था के उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश मध्यानी और मीडिया प्रभारी राजू झामनानी ने बताया कि विगत 17 वर्षों से संस्था के सदस्य निस्वार्थ सेवा भावना से सेवा कार्यों में लगे हुए है।
कार्यक्रम में संस्था के राजकुमार मंगतानी, सुनील नारवानी, राजू तारवानी, सुनील अमरानी, धनेश मटलानी, डॉ. गोपाल चावला, प्रेम प्रकाश मध्यानी, जय बजाज एवं पूजा में पूर्व पार्षद जगदीश कलश, पांडे, अमित मिश्रा, पंडित मामा, महेश आहूजा सहित संस्था के सदस्यगण उपस्थित थे।