रायपुर। जैन श्रीसंघ शंकर नगर द्वारा घोषित चुनाव में सर्वसम्मति व आपसी प्रेम से प्रेमचंद लुणावत को अध्यक्ष यथावत रखा गया। वहीं, 01 दिसंबर 2023 को नए अध्यक्ष का कार्यकाल 01 दिसंबर 2023 से 01 दिसंबर 2025 तक रहेगा। इसके लिए संजय गिड़िया का नाम सर्वसम्मति से तय किया गया है। सभी ने प्रेमचंद लुणावत की प्रशंसा करते हुए उनके त्याग को बहुत सराहा। चुनाव अधिकारी इंदरचंद गोलछा ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए बहुत ही अच्छी भूमिका अदा की, साथ ही मनोज कोठारी के अथक प्रयासों से सदस्यों के बीच समन्वय स्थापित हुआ, जिसकी भूरी भूरी प्रशंसा कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा की गई।
इस दौरान लोकेश कावड़िया, अशोक छाजेड़, रविंद्र लुनिया, इंदर छाजेड़, फूलचंद नाहटा, पन्नालाल गोलछा, राजेंद्र सेठिया, पंकज डागा, मुकेश बुरड़, राजकुमार टाटिया, कमल पारख, अनिल कोठारी, संजय गिड़िया, अशोक बुरड़, सतीश कोठारी, सतीश टाटिया एवं जैन संघ के सभी सम्माननीय सदस्य गण उपस्थित रहे।