नई दिल्ली (ASKCG)। Modi Cabinet प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार शाम को अपने तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट की पहली बुलाई। इस बैठक में अपने मंत्रिमंडल में शामिल नवनिर्वाचित मंत्रियों को विभाग आवंटित किए गए। मिली जानकारी के अनुसार, मोदी 3.0 कैबिनेट में नितिन गडकरी को सड़क और परिवहन मंत्रालय मिला है। वहीं, एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय विभाग सौंपा गया है।
मोदी कैबिनेट के सबसे वरिष्ठ मंत्री राजनाथ सिंह को फिर से रक्षा मंत्री बनाया गया है। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह को कृषि मंत्रालय दिया गया है। हरियाणा के पूर्व सीएम और कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल को ऊर्जा मंत्रालय के साथ शहरी विकास मंत्रालय सौंपा गया है। चिराग पासवान खेल मंत्री बनाए गए हैं। निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री बनी रहेंगी। अमित शाह को फिर से गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नितिन गडकरी सड़क परिवहन मंत्री बने रहेंगे। गजेंद्र सिंह शेखावत को पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय सौंपा गया है। एस जयशंकर विदेश मंत्री बने रहेंगे। धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ की बिलासपुर सीट से सांसद चुने गए तोखन साहू को ऊर्जा और शहरी विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।