Skip to content
June 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • धर्म-संस्कृति
  • मां की ममता पर आधारित आप कितने गाने सुनते हो, क्या वाकई में वह भाव आप अपनी मां के प्रति रखते हैं: साध्वी शुभंकरा श्रीजी
  • धर्म-संस्कृति

मां की ममता पर आधारित आप कितने गाने सुनते हो, क्या वाकई में वह भाव आप अपनी मां के प्रति रखते हैं: साध्वी शुभंकरा श्रीजी

Askcg News July 24, 2023

रायपुर। एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी प्रांगण में चल रहे मनोहरमय चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला में सोमवार को नवकार जपेश्वरी साध्वी शुभंकरा श्रीजी ने कहा कि आज लोग अपने स्टैंडर्ड, अपना स्टेटस और अपनी बेबुनियादी जज्बातों के लिए कुछ भी कर सकते हैं। आज आप लोग मां पर आधारित कितने गाने सुनते हैं, पर क्या आपके अंदर मां के प्रति अपना आदर है जितना आप अपने बाहर दिखाते हैं। मां भगवान से बढ़कर होती है। जिस मां ने हमारे लिए 9 महीने दर्द सहन किया, 25 साल पाला पोसा और दुख झेला उस मां को आज लोग 25 मिनट में भूल जाते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आज तो हम दो हमारे दो का जमाना आ गया है। पहले के समय में एक घर में पांच-सात भाई उनके साथ 5 से 6 से बहने हुआ करती थी। एक दंपति की 10 से ज्यादा संताने होती थी और मां सब को अकेले संभाल लेती थी। आज बुजुर्ग माता-पिता को की देखरेख के लिए भाई भाई पारी बांध लेते हैं। दो भाई रहे तो 6 महीना, 3 भाई हो तो चार-चार महीना और ऐसे ही कुछ गणित लगाकर वह मां-बाप की देखरेख करते हैं। पर मां बाप ने कभी आपकी देखरेख करने के लिए पारी नहीं बांधी, कोई गणित नहीं लगाया।

साध्वीजी कहती है कि हमें गुरू की पूजा करनी है और हमारी सबसे पहली गुरु हमारी मां है। जो मां की पूजा करते हैं वह परमात्मा को पूज लेते हैं। आज आपके घर में जीती जागती परमात्मा रुपी मां है, उनकी पूजा पहले होनी चाहिए। बिना मां की पूजा की आप भगवान की पूजा करेंगे तो भगवान भी आपकी पूजा स्वीकार को नहीं करेंगे। भगवान गणेश ने भी सबसे पहले अपनी मां की पूजा की थी।

भगवान गणेश ने सर्वप्रथम किया माता-पिता का पूजन

साध्वीजी बताती है कि एक बार समस्त देवताओं में इस बात पर विवाद उत्पन्न हुआ कि धरती पर किस देवता की पूजा समस्त देवगणों से पहले हो। सभी देवता स्वयं को ही सर्वश्रेष्ठ बताने लगे। तब नारद जी ने इस स्थिति को देखते हुए सभी देवगणों को भगवान शिव की शरण में जाने व उनसे इस प्रश्न का उत्तर बताने की सलाह दी। जब सभी देवता भगवान शिव के समीप पहुंचे तो उनके मध्य इस झगड़े को देखते हुए भगवान शिव ने इसे सुलझाने की एक योजना सोची। उन्होंने एक प्रतियोगिता आयोजित की। सभी देवगणों को कहा गया कि वे सभी अपने-अपने वाहनों पर बैठकर इस पूरे ब्रह्माण्ड का चक्कर लगाकर आएं। इस प्रतियोगिता में जो भी सर्वप्रथम ब्रह्माण्ड की परिक्रमा कर उनके पास पहुंचेगा, वही सर्वप्रथम पूजनीय माना जाएगा। सभी देवता अपने-अपने वाहनों को लेकर परिक्रमा के लिए निकल पड़े।

गणेश जी भी इसी प्रतियोगिता का हिस्सा थे। लेकिन, गणेश जी बाकी देवताओं की तरह ब्रह्माण्ड के चक्कर लगाने की जगह अपने माता-पिता शिव-पार्वती की सात परिक्रमा पूर्ण कर उनके सम्मुख हाथ जोड़कर खड़े हो गए। जब समस्त देवता अपनी अपनी परिक्रमा करके लौटे तब भगवान शिव ने श्री गणेश को प्रतियोगिता का विजयी घोषित कर दिया। सभी देवता यह निर्णय सुनकर अचंभित हो गए और शिव भगवान से इसका कारण पूछने लगे। तब शिवजी ने उन्हें बताया कि माता-पिता को समस्त ब्रह्माण्ड एवं समस्त लोक में सर्वोच्च स्थान दिया गया है, जो देवताओं व समस्त सृष्टि से भी उच्च माने गए हैं। तब सभी देवता, भगवान शिव के इस निर्णय से सहमत हुए। तभी से गणेश जी को सर्वप्रथम पूज्य माना जाने लगा। अब आप विचार कीजिए कि भगवान गणेश ने प्राथमिकता से अपने माता पिता को पूजा था, तो आप कहां खड़े है।

खरतरगच्छ स्थापना दिवस पर हुआ झंडावंदन

दादाबाड़ी में आज परम पूज्य नवकार जपेश्वरी शुभंकरा श्रीजी की पावन निश्रा में खरतरगच्छ स्थापना दिवस पर श्री ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने झंडावंदन किया। मनोहरमय चातुर्मास समिति के अध्यक्ष सुशील कोचर और महासचिव नवीन भंसाली ने बताया कि इस अवसर पर अभय भंसाली, प्रकाशचंद सुराना, प्रकाश चंद्र मालू, प्रकाश दस्सानी, सुरेश भंसाली, सुरेश कांकरिया, मेघराज कांकरिया मौजूद रहे।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: do you really have that feeling towards your mother: Sadhvi Shubhankara Shreeji How many songs based on mother's love do you listen to

Post navigation

Previous अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति ने किया रामायण पाठ, रूद्राभिषेक व हवन-पूजन
Next जिसने समय का सम्मान किया वह सम्मानित हुआ और जिसने मूल्यों को नहीं समझा उसका कभी मूल्यांकन नहीं हुआ: साध्वी शुभंकरा श्रीजी

संबंधित ख़बर

खारून तट पर गूंज रही श्रीमद भागवत कथा, कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला ने बांधा समां
  • धर्म-संस्कृति

खारून तट पर गूंज रही श्रीमद भागवत कथा, कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला ने बांधा समां

May 23, 2026
वक्ता मंच के ‘पक्षी मित्र अभियान’ का शुभारंभ, राहगीरों को बांटे गए निःशुल्क सकोरे
  • धर्म-संस्कृति

वक्ता मंच के ‘पक्षी मित्र अभियान’ का शुभारंभ, राहगीरों को बांटे गए निःशुल्क सकोरे

May 19, 2026
चित्रांशोत्सव 2026 का रायपुर में होगा भव्य आयोजन
  • धर्म-संस्कृति

चित्रांशोत्सव 2026 का रायपुर में होगा भव्य आयोजन

May 2, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

Kalinga University: भव्य “टॉपर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी 2026” का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, प्रतिभा और उत्कृष्टता का हुआ उत्सव
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University: भव्य “टॉपर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी 2026” का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, प्रतिभा और उत्कृष्टता का हुआ उत्सव

June 6, 2026
पर्यावरण संरक्षण से ही भावी पीढी एवं मानव सभ्यता के सुरक्षित भविष्य की गारंटी: संजय श्रीवास्तव 
  • छत्तीसगढ़

पर्यावरण संरक्षण से ही भावी पीढी एवं मानव सभ्यता के सुरक्षित भविष्य की गारंटी: संजय श्रीवास्तव 

June 5, 2026
Kalinga University : CBSE-ICSE 12वीं टॉपर्स का होगा सम्मान, 95% से अधिक अंक वालों को मिलेगी 100% तक स्कॉलरशिप
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University : CBSE-ICSE 12वीं टॉपर्स का होगा सम्मान, 95% से अधिक अंक वालों को मिलेगी 100% तक स्कॉलरशिप

June 4, 2026
कभी लाल आतंक की पहचान, आज विकास और जनविश्वास का प्रतीक बना अबूझमाड़ : केदार कश्यप
  • छत्तीसगढ़

कभी लाल आतंक की पहचान, आज विकास और जनविश्वास का प्रतीक बना अबूझमाड़ : केदार कश्यप

June 2, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.