रायपुर। अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा सनातन धर्म रक्षार्थ एवं उत्थान के लिए अखंड रामायण पाठ व रुद्राभिषेक, हवन-पूजन का कार्यक्रम संगठन के रायपुरा इकाई द्वारा संगठन के प्रदेश पदाधिकारी पंडित लखेश्वर पांडेय के निर्देशन में महादेव वाटिका में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी सहित अवधेश धर दीवान, आशा मिश्रा, पूर्णिमा शर्मा, शंशाक शर्मा, अनीता पाण्डेय, शैलेन्द्री शर्मा, माधुरी शर्मा, प्रतीक शुक्ला, विवेक मिश्रा आदि उपस्थित थे।