Skip to content
July 19, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • नेशनल न्यूज़
  • स्टार अभिनेता को ईडी का समन, अगले हफ्ते होगी पेशी, जानिए क्या हुई कार्रवाई…
  • क्राइम
  • नेशनल न्यूज़

स्टार अभिनेता को ईडी का समन, अगले हफ्ते होगी पेशी, जानिए क्या हुई कार्रवाई…

Askcg News November 24, 2023

नई दिल्ली। अभिनेता प्रकाश राज अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बयान को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अभिनेता इंडस्ट्री और राजनीति से जुड़े हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखते हैं। फैंस को भी उनका यह अंदाज काफी पसंद है। हालांकि, इन दिनों एक बार फिर अभिनेता चर्चा का हिस्सा बने हुए हैं, लेकिन इस बार मामला उनकी फिल्म का नहीं बल्कि मनी लॉन्ड्रिंग का है। अभिनेता को हाल ही में, ईडी का समन जारी हुआ है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने त्रिची स्थित पार्टनरशिप फर्म, प्रणव ज्वैलर्स के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में अभिनेता प्रकाश राज को समन जारी किया है। अभिनेता ने कथित तौर पर उच्च रिटर्न के वादे के साथ सोने की निवेश योजना की आड़ में जनता से 100 करोड़ रुपये की ठगी की है। पोंजी स्कीम चलाने के आरोप में ईडी ने सोमवार को कंपनी पर छापा मारा था।

बुधवार को जारी एक बयान में, ईडी ने कहा कि जांच से पता चला कि प्रणव ज्वैलर्स और अन्य जुड़े व्यक्तियों ने सराफा/सोने के आभूषणों की खरीद की आड़ में सार्वजनिक धन को फर्जी संस्थाओं को देकर जनता को धोखा दे रहे थे। सोमवार को छापेमारी के दौरान एजेंसी को विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज मिले, 23.70 लाख रुपये की अस्पष्ट नकदी, 11.60 किलोग्राम वजन के बुलियन/सोने के आभूषण जब्त किए गए हैं।

बता दें कि प्रकाश राज इस कंपनी का चेहरा रहे हैं। हालांकि, मामला सामने आने के बाद उन्होंने चुप्पी साध ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रकाश राज को अगले सप्ताह चेन्नई में ईडी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। बता दें कि ईडी की कार्रवाई तमिलनाडु पुलिस आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की एफआईआर पर आधारित है। अब देखते हैं कि अभिनेता कब अपना आधिकारिक बयान जारी कर सफाई देते हैं।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: ED summons star actor know what action was taken... will appear next week

Post navigation

Previous कतर में भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अफसरों को मिली थी मौत की सजा, कैसे मिली राहत पढ़िए…
Next शिवम ने 200 पेज के जीके बुक को पेज टू पेज किया याद, कैसे किया यह कमाल जानिए

संबंधित ख़बर

रायपुर के मोतीबाग में चाकूबाजी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के मोतीबाग में चाकूबाजी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

June 28, 2026
न्यायालय में फर्जी वकील गिरफ्तार, कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद
  • क्राइम

न्यायालय में फर्जी वकील गिरफ्तार, कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद

June 21, 2026
ऑपरेशन ‘निश्चय’ में बड़ी सफलता: कपड़ा फेरीवालों की आड़ में हो रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 12 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
  • क्राइम

ऑपरेशन ‘निश्चय’ में बड़ी सफलता: कपड़ा फेरीवालों की आड़ में हो रही गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 12 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

May 12, 2026

Ad

Ad

ad

ad

Ad

Ad

You may have missed

विकास कार्य ऐसे हों, जिनसे आम नागरिकों को सुविधा मिले, न कि अतिरिक्त परेशानी : संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

विकास कार्य ऐसे हों, जिनसे आम नागरिकों को सुविधा मिले, न कि अतिरिक्त परेशानी : संजय श्रीवास्तव

July 16, 2026
अब Orgalife Organic Store में मिलेंगे देश के जाने-माने ऑर्गेनिक फ़ूड ब्रांड्स
  • छत्तीसगढ़

अब Orgalife Organic Store में मिलेंगे देश के जाने-माने ऑर्गेनिक फ़ूड ब्रांड्स

July 16, 2026
नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने ओडिशा की पीडीएस प्रणाली का किया अध्ययन
  • छत्तीसगढ़

नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने ओडिशा की पीडीएस प्रणाली का किया अध्ययन

July 13, 2026
एक नारी घर को स्वर्ग बना देती है : कविता प्राण लहरे
  • छत्तीसगढ़

एक नारी घर को स्वर्ग बना देती है : कविता प्राण लहरे

July 13, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.