रायपुर। डॉ. अभिमन्यु आयुर्वेद मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. अभिमन्यु साहू ने JUDA (जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन) द्वारा आयोजित एक दिवसीय वर्कशॉप में पीजी एवं जूनियर डॉक्टर्स का मार्गदर्शन किया। वर्कशॉप में उन्होंने बताया कि स्नातकोत्तर या इंटर्नशिप पूर्ण करने के बाद युवा डॉक्टर किस प्रकार अपना क्लिनिक प्रारंभ कर सकते हैं, तथा सरकार की किन-किन योजनाओं का लाभ लेकर अपनी सेवाओं का विस्तार कर सकते हैं।
डॉ. साहू ने क्लिनिक खोलते समय आवश्यक दस्तावेज, सरकारी नियमों के अनुपालन, लाइसेंसिंग प्रक्रिया, रिकॉर्ड मेंटेनेंस तथा मरीज–सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कई युवा डॉक्टर अनजाने में नियमों का पालन नहीं कर पाते, जिससे आगे चलकर समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। इसके साथ ही क्लिनिक के लिए उपयुक्त लोकेशन चयन, क्षेत्र की जरूरतों का आकलन और प्रैक्टिस शुरू करने के प्रारंभिक चरणों पर भी उन्होंने उपयोगी सुझाव दिए।
वर्कशॉप में 150 से अधिक जूनियर डॉक्टर्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रवीण जोशी, डॉ. हरिनंदन मोहन शुक्ला, डॉ. सरोज परहाते, डॉ. एस.आर. इंचुलकर, डॉ. संगीता भगत और डॉ. अविनाश बैस सहित कई वरिष्ठ डॉक्टरों की उपस्थिति रही।
इसके अतिरिक्त JUDA की ओर से डॉ. प्रेम नारायण सिंह, डॉ. आशुतोष गुप्ता और डॉ. वरुण ध्रुव भी मौजूद थे।
