रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 22 जिलों के 70 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के दौरान मतदान जारी है। आज सुबह-सुबह मतदान केंद्रों का दरवाजा खुलते ही मतदान शुरू हुआ। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ देखने को मिली जो शाम 5 बजे तक चलेगी। आज होने वाले मतदान के साथ 70 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले 958 प्रत्याशियों की तकदीर ईवीएम में कैद हो जाएगी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासहेब कंगाले ने मतदान किया और छोड़कर सारे काम सबसे पहले करें मतदान का संदेश दिया।
