Skip to content
May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • धर्म-संस्कृति
  • जिसने समय का सम्मान किया वह सम्मानित हुआ और जिसने मूल्यों को नहीं समझा उसका कभी मूल्यांकन नहीं हुआ: साध्वी शुभंकरा श्रीजी
  • धर्म-संस्कृति

जिसने समय का सम्मान किया वह सम्मानित हुआ और जिसने मूल्यों को नहीं समझा उसका कभी मूल्यांकन नहीं हुआ: साध्वी शुभंकरा श्रीजी

Askcg News July 25, 2023

रायपुर। एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी प्रांगण में चल रहे मनोहरमय चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला में मंगलवार को नवकार जपेश्वरी साध्वी शुभंकरा श्रीजी ने कहा कि मां की ममता और पिता की क्षमता इन दोनों को आप कभी नहीं समझ सकते हैं। वैसे ही आप कभी माता-पिता का ऋण नहीं चुका सकते हैं। उनके कर्ज से आप कभी मुक्त नहीं हो सकते हैं, हां कुछ राहत आपको जरूर मिल सकती है, जब आप उन्हें धर्म से जोड़ेंगे और तीर्थ करवाएंगे। आपके माता पिता बहुत उपकारी हैं, जो आज आप यहां खड़े हैं, यह मुकाम हासिल कर लिया है। अगर वही मां-बाप पैदा कर आपको कचरे के ढेर में छोड़ दिए होते तो क्या आप आज यहां तक पहुंच पाते, आप कभी नहीं पहुंच सकते थे। जिसने बचपन में आपको उंगली पकड़कर चलना सिखाया, अब आपकी बारी है कि पचपन में उनका हाथ पकड़ कर उनके साथ चलें।

 

साध्वीजी ने कहा कि सबसे पहले आपको परमात्मा की पूजा करनी होगी लेकिन आज परमात्मा रूपी माता-पिता आपके घर में हैं तो उनकी पूजा आपको सबसे पहले करनी है। माता पिता को पूजे बगैर आपको धर्म में एंट्री नहीं मिल सकती है। आप कितना भी तप कर लो ध्यान कर लो दान कर लो तब भी धर्म का कोई मतलब नहीं होगा। माता-पिता उस एक की संख्या के जैसे हैं, जो शून्य के सामने लगकर कीमत बढ़ाते हैं। बिना मां बाप के आशीर्वाद से आप कितना भी बड़ा उपकार का काम करने, कोई परोपकार कर लें लेकिन वह सब बिना एक के शून्य के समान होगा केवल शून्य बढ़ता रहेगा लेकिन उसका मूल्य नहीं बढ़ेगा। आपका जीवन सफल और सार्थक तभी बनेगा जब आप माता पिता की सेवा करेंगे।

 

 

समय के साथ चलें

 

समय पर आधारित प्रसंग पर साध्वीजी ने कहा कि जहां देवता रहते हैं उस देवलोक में हमेशा उजियारा रहता हैं और नरक लोक में कभी सूर्य उदय और सूर्यास्त नहीं होता, वहां हमेशा अंधेरा रहता है। तो हम मनुष्य कहां रहते हैं, हम समुद्र के चारों और घिरे हुए जमीन के टुकड़े पर रहते हैं, भूगोल में जिसे ग्लोब कहा गया है, वह जैन दर्शन में मात्र एक बिंदु के समान है। हम एक समय क्षेत्र में रहते हैं। यहां कभी हाथी, घोड़े, बैल पशुओं ने घड़ी नहीं देखी। आकाश में उड़ते पंछियों ने कभी समय नहीं देखा। वह सारे सूर्योदय और सूर्यास्त को देखकर अपना भोजन-पानी कर लेते हैं। केवल मनुष्य ही घड़ी देखकर समय के अनुसार काम करते हैं। पुराने समय में तो घड़ी का चलन भी नहीं था, हमारे पूर्वज परछाई को देखकर यहां सटीक अंदाजा लगा लेते थे कि सूर्य उदय को अब तक कितने घंटे हो चुके हैं। आज भी देश दुनिया में ऐसे अधोसंरचना स्थापित है जिस पर सूर्य का प्रकाश पड़ने पर वह अपनी परछाई से सही समय दिखाता है। फिर घड़ी आ गई, घर के हॉल में केवल एक बड़ी सी घड़ी लगी रहती थी और जिसे समय देखना होता था, वह हॉल में आकर समय देखता था। फिर घर के हर रूम में घड़ी लगने लगी, उसके बाद सबके हाथों में घड़ी आ गई और आज तो मोबाइल का जमाना है, लोग स्मार्ट वॉच इस्तेमाल करते हैं। समय के इस बढ़ते चक्र में घड़ी का स्वरूप बदलता गया पर मानव का अब तक नहीं बदल पाया है। जिसने आज समय का सम्मान किया वह सम्मानित होता है और जिसने समय के मूल्यों को नहीं समझा उसका कभी मूल्यांकन नहीं हुआ। आज तो घड़ियां सेल, इलेक्ट्रिक, मैनुअल और चाबियों से चलती है। और यह घड़ियां जब चलती है तो यह हमारे हिसाब से नहीं चलती हमें घड़ी के हिसाब से चलना होता है। आप घड़ी देख कर काम करें और जब आपको कहीं जाने में देर हो जाए तो आप बहुत ही जल्दबाजी में काम करने लगते हो, बार-बार घड़ी देखने लगते हो। इसलिए आपको अपने सभी कामों का समय तय करना होगा क्योंकि घड़ी कभी नहीं हड़बड़ाती वह अपनी रफ्तार से आगे बढ़ती रहती है, और आपको भी ऊंची रफ्तार से आगे बढ़ना है तो आप कभी जीवन में लेट नहीं होंगे।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: One who respects time is honored and one who does not understand values ​​is never appreciated: Sadhvi Shubhankara Shreeji

Post navigation

Previous मां की ममता पर आधारित आप कितने गाने सुनते हो, क्या वाकई में वह भाव आप अपनी मां के प्रति रखते हैं: साध्वी शुभंकरा श्रीजी
Next रायपुर एयरपोर्ट से दुर्ग तक शुरू हुई वातानुकूलित सिटी बस सेवा

संबंधित ख़बर

चित्रांशोत्सव 2026 का रायपुर में होगा भव्य आयोजन
  • धर्म-संस्कृति

चित्रांशोत्सव 2026 का रायपुर में होगा भव्य आयोजन

May 2, 2026
भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2026 का आगाज

March 14, 2026
सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

March 2, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

AD

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

चित्रांशोत्सव 2026 का रायपुर में होगा भव्य आयोजन
  • धर्म-संस्कृति

चित्रांशोत्सव 2026 का रायपुर में होगा भव्य आयोजन

May 2, 2026
हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

हितग्राहियों को 07 अप्रैल तक तीन माह का चावल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें: संजय श्रीवास्तव

April 4, 2026
Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…
  • नेशनल न्यूज़

Supreme Court Ruling on SC Status: किसे मिलेगा अनुसूचित जाति (SC) का लाभ, जानें पूरा नियम…

March 24, 2026
“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा
  • छत्तीसगढ़

“बच्चे नींव हैं” जो इतने valuable है, वो vulnerable क्यों: डॉ. वर्णिका शर्मा

March 24, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.