रायपुर। छत्तीसगढ़ कलार समाज रायपुर के तत्वाधान में दीनदयाल ऑडिटोरियम में में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 दिसंबर को 34वां प्रदेश स्तरीय युवक युवती परिचय एवं पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
छत्तीसगढ़ कलार समाज रायपुर द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 25 दिसम्बर 2024 को पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम में सुबह 10 बजे भगवान विघ्नहर्ता गणेश एवं सहस्त्रबाहु अर्जुन की पूजा आरती कर संबंध नामक पत्रिका का विमोचन किया गया और 11 बजे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। स्नेह भोज के बाद 11.30 बजे युवक-युवती परिचय सम्मेलन का जिला महामंत्री कुँवर विजय सिन्हा ने शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी और कलार समाज के गौरव छत्तीसगढ़ के स्वाथ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक संजारी बालोद संगीता सिन्हा और महासमुंद विधायक राजू सिन्हा शामिल हुए। उनके गरिमा में उपस्थित से यह कार्यक्रम और भी सफल और शानदार बन गया।
कलार समाज के प्रांताध्यक्ष युवराज सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया गया, प्रदेश महामंत्री रिखी राम सिन्हा, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. बिसम्भर सिन्हा, कार्यक्रम के संयोजक भूषण सिन्हा, प्रांताध्यक्ष महिला मंच प्रमिला सिन्हा, जिला अध्यक्ष रायपुर राजेन्द्र सिन्हा, जिला महामंत्री कुँवर विजय सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष खुशवंत सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष पन्ना लाल सिन्हा, जिला संगठन मंत्री मेवा लाल सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच नन्दू सिन्हा, जिला युवा मंच अध्यक्ष सत्येन्द्र सिन्हा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिन्हा एवं मंडलेश्वर गण कृपा राम सिन्हा, ओमप्रकाश डड़सेना, डॉ. पुरषोत्तम सिन्हा, पूना राम सिन्हा भी रहे।
कार्यक्रम में प्रदेशभर के युवक-युवती और स्वजातीय बंधु लगभग 6000 से 7000 की संख्या में सम्मेलन में पधारे थे। प्रदेश के विभिन्न स्थान से आए हुए युवक युवतियों में से लगभग 120 युवक युवतियों ने अपना परिचय मंच में आकार दिया।
मुख्य अतिथि के उध्बोधन के बाद समाज के पदाधिकारी गणों ने सम्मेलन को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा के द्वारा बोरिया स्थित जमीन जिसमें समाज द्वारा बाउंड्रीवाल किया गया है को समाज के नाम पर पंजीयन करने की मांग रखी गई। इसके अतिरिक्त समाज के लिए 50 लाख रुपए आवंटन करने की मांग तथा नया रायपुर में कलार समाज के लिए 5 एकड़ जमीन आरक्षित करने की मांग रखी गई जिसे मुख्य अतिथि ओपी चौधरी वित्त मंत्री ने समाज को अश्वत किया है कि वे मुख्यमंत्री को इस संबंध में वे आग्रहपूर्वक अवगत कराएंगे।
संासद बृजमोहन अग्रवाल अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाल कर अपना बहुमूल्य समय समाज को दिया। हमारे सम्मेलन में पंहुचे उन्हें भी रायपुर दक्षिण मंडल ने मांग सौपा है, कि समाज की जगह पर ही बड़ा मंच एवं टिन सेड के लिए 25 लाख की मांग दक्षिण मंडल के मंडलेश्वर कृपा राम सिन्हा के द्वारा रखी गई। उन्होंने भी आश्वस्त किया है समाज को युवरसिन्हा, डॉ. बिसम्भर सिन्हा, प्रमिला सिन्हा को अवगत कराया गया। इस आरक्षित भूमि पर कार्य अतिशीघ्र करने का निवेदन किया जिसे आये हुए पदाधिकारी नेताओं ने मिला कर कार्य करने का आश्वाशन दिया। अंत मे सभी पदाधिकारियों को समाज का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी सयोजक भूषण सिन्हा, विकाश चन्द्र सिन्हा, मंडलेश्वर कृपा राम सिन्हा सचिव प्रेमप्रकाश गजेन्द्र, जिला महामंत्री कुंवर विजय सिन्हा, शहर सचिव कौशल सिन्हा एवं अन्य सामाजिक स्वजतीय उपस्थित रहे।