छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय आवास मेला 2025 नागरिकों के लिए किसी बड़े उत्सव से कम साबित नहीं हुआ।
इस आवास मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गत दिवस किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि हाउसिंग बोर्ड द्वारा राज्यभर के विभिन्न आवासीय विकल्पों को एक छत के नीचे उपलब्ध कराना ऐतिहासिक कदम है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने इसे मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि भविष्य में उन्हें श्आवास वाले बाबाश् के नाम से जाना जाएगा।
पिछले एक वर्ष में ऐतिहासिक बिक्रीकृआवास मंत्री ओण्पीण् चौधरी
आवास एवं पर्यावरण मंत्री बताया कि शासन के नीतिगत निर्णयों के कारण हाउसिंग बोर्ड ने केवल एक वर्ष में 700 करोड़ रुपये की संपत्ति बेचकर इतिहास रच दिया हैए जो पिछले पाँच वर्षों के मुकाबले कई गुना अधिक है। उन्होंने बताया कि नई नीति के तहत प्रोजेक्ट तभी शुरू होंगे जब तीन माह में 10 प्रतिशत बुकिंग या एकमुश्त 60 प्रतिशत बुकिंग प्राप्त होगी।
मेला परिसर पहले दिन से ही हजारों लोगों की भीड़ से गुलजार रहा। विभिन्न जिलों के किफायती और प्रीमियम आवासीय परियोजनाओं की जानकारी लेने और ऑन.द.स्पॉट बुकिंग कराने लोगों का उत्साह लगातार बना रहा। मेले की सबसे बड़ी आकर्षण रही केवल 1ः राशि पर बुकिंग करने की सुविधाए तत्काल बैंक लोन उपलब्धता और प्रतिदिन आयोजित होने वाले लकी ड्रॉ। इन आकर्षक ऑफर्स ने न सिर्फ खरीदारों में उत्साह बढ़ाया बल्कि बुकिंग के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए।
तीन दिनों में 879 आवासों की बंपर बुकिंग
तीन दिवसीय मेले में 188 करोड़ रुपये के 879 आवासों की ऑन.द.स्पॉट बुकिंग हुईए जो हाउसिंग बोर्ड की अब तक की सबसे सफल उपलब्धियों में से एक है। तीसरे दिन 25 नवंबर को तो मेला अपने चरम पर पहुंच गया। रायगढ़ए जशपुरए कोरबाए कांकेरए दंतेवाड़ाए बीजापुर और जगदलपुर जैसी जगहों के प्रोजेक्ट्स में भारी बुकिंग दर्ज की गई।
रायपुर और नवा रायपुर के प्रमुख प्रोजेक्टकृकबीर नगरए भुरकोनीए बोरियाकलाए पिरदा सेजबहार नरदहा और अटल नगर सेक्टर.12 फेस.2 सहित मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों में भी जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली।
समापन अवसर पर कृषि मंत्री ने की सराहना
मेले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड का यह प्रयास नागरिकों के सपनों को साकार करने का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है।
मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड की 2060 करोड़ रुपये की नई आवासीय परियोजनाएँ राज्य में आवास विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को भी मेला स्थल पर संपत्तियों की जानकारी और स्पॉट बुकिंग सुविधा जारी रहेगी।
साथ ही गोंडवाना राष्ट्रीय आजीविका एवं सांस्कृतिक कला महोत्सव 2025 ;बीटीआई ग्राउंडए रायपुरद्ध में भी 14 दिसंबर तक हाउसिंग बोर्ड का विशेष स्टॉल संचालित होगा स उन्होंने यह भी घोषणा की कि भारी मांग को देखते हुए 1ः बुकिंग ऑफर को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है।
हाउसिंग बोर्ड आयुक्त श्री अवनीश कुमार शरण ने बताया कि आवंटी पोर्टल और चैटबॉट के माध्यम से प्रक्रियाओं को और पारदर्शीए सरल एवं तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले तीन वर्षों में 26 जिलों में 55 नई परियोजनाएं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी की जाएंगीएजिससे राज्य में आवास उपलब्धता और बढ़ेगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
मेले के तीसरे दिन इंडियन रोलर बैंड और गायकदृअभिनेता सुनील तिवारी की मंच प्रस्तुति ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। दूसरे दिन कलिंगा बैंड और लोकगायिका आरू साहू की प्रस्तुति ने आकर्षण बढ़ाया।
उद्घाटन दिवस पर खैरागढ़ यूनिवर्सिटी के छात्रों और बॉलीवुड गायक विनोद राठौर की परफॉरमेंस ने उद्घाटन समारोह को यादगार बना दिया।
लकी ड्रॉ ने बढ़ाया उत्साह
मेले में प्रतिदिन टीवीए फ्रिजए वॉशिंग मशीनए मिक्सर ग्राइंडर प्रेस जैसे पुरस्कार प्रदान किए गए। जबकि बंपर पुरस्कार में मारुति स्विफ्ट कारए होंडा शाइन बाइक एवं होंडा एक्टिवा शामिल रहे।
पहले दिन 55 नई परियोजनाओं का शुभारंभ
प्रदेश के 22 जिलों में 2060 करोड़ रुपये की 55 नई परियोजनाओं का शुभारंभए आवंटी पोर्टल एवं व्हाट्सएप चैटबॉट का लॉन्चए लाभार्थियों को मकानों की चाबियों एवं फ्रीहोल्ड सर्टिफिकेट वितरण जैसे कार्यक्रमों ने पहले दिन ही मेले को खास बना दिया।
