रायपुर। ब्राइट फाउंडेशन सामाजिक संस्था द्वारा ऐश्वर्या ग्रेटर सोसायटी खम्हारडीह में अपने सामाजिक उत्तरदायित्व और जनजागरूकता अभियान के तहत रक्तदान और स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोसायटी के निवासियों ने हिस्सा लिया। 12 लोगों ने रक्त दान किया, वही 43 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई, 38 लोगों ने ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल आदि की जांच करवाई। बिलासा ब्लड ग्रुप और डॉ शिवाकांत दुबे नेत्र चिकित्सक अपने तकनीशियनों के साथ उपस्थित थे। रक्तदान करने वाले सभी दान दाताओं को हेलमेट, कंप्यूटर बैग तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत, उपाध्यक्ष नरेन्द्र अंटू ठाकुर, आदित्य शितूत, मनीष वाधवानी, प्रखर गर्ग, विवेक सिंग, दिव्या, याशिका, गायत्री सहित सोसायटी के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रायपुर ब्राइट फाउंडेशन के द्वारा सभी तकनीशियनों व डॉक्टरों, ऐश्वर्या ग्रेटर सोसायटी रहवासी संघ का मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।
