गोबरा नवापारा। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और प्रदेश में ईंधन संकट को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोबरा नवापारा ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और बाजार में हो रही किल्लत को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। नेताओं का कहना था कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद सरकार टैक्स के जरिए जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि होने से परिवहन और खेती-किसानी की लागत बढ़ गई है, जिसका असर रोजमर्रा के सामानों की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश के कई इलाकों में पेट्रोल-डीजल की कृत्रिम किल्लत पैदा हो गई है। पेट्रोल पंपों पर घंटों लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे आम लोग, किसान और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोग परेशान हैं। उन्होंने सरकार से तत्काल ईंधन की कीमतें कम करने और निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की।
कार्यक्रम में रामा यादव, धनराज मध्यानी, जीत सिंह, सौरभ शर्मा, चतुर जगत, अजय साहू, हेमंत साहनी, अर्जुन साहू, टिकेश्वर गिलहरे, दीपाली राजपूत, निर्माण यादव, मंगराज सोनकर, राजा चावला, सुरेन्द्र साहू, सुनील जैन, बल्लू देवांगन, रूखमणी साहू, भोला साहू, दाऊराम साहू, शंकर साहू, मितेश शाह, अभिजीत श्रीवास, पूर्णानंद साहू, राकेश सोनकर, नंदू टंडन, जितेंद्र कोसरे, निगम पटेल, शेखर साहू, आशीष दीवान, बीरबल राजपूत, विजय तारक, मानसिंग ध्रुव, महेश साहू, असफाक लखानी, श्यामू विश्वकर्मा, बजरंगी कंसारी, अजय गाड़ा, अतुल ठाकुर, विक्की साहू और अनूप खरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
