जांजगीर-चांपा। विधवा महिलाओं से सहायता राशि दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने सुरेश भारद्वाज के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी वकील सुरेश भारद्वाज ने विधवा महिलाओं से 1 लाख 8 हजार रुपये की ठगी की थी। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी वकील सुरेश भारद्वाज ने बड़ी संख्या में महिलाओं से ठगी की है और महिलाओं से आरोपी वकील ने 4-4 हजार रुपये लिया है। उसने सभी महिलाओं को डेढ़ लाख दिलाने महिलाओं को झांसा दिया था।
पुलिस के अनुसार, कांसा गांव के निवासी सहदेव प्रसाद कश्यप ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई कि सलखन गांव का रहने वाला वकील सुरेश भारद्वाज ने विधवा महिलाओं को सहायता राशि दिलाने के नाम पर उनसे 1 लाख 8 हजार रुपये लिए है, जिसके बाद पुलिस ने सुरेश को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।