Skip to content
March 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • धर्म-संस्कृति
  • किसे मिलेगा मानसिक बोझ से छुटकारा और किसे प्राप्त होगी महत्वपूर्ण जानकारी, जानिए आज के राशिफल में
  • धर्म-संस्कृति

किसे मिलेगा मानसिक बोझ से छुटकारा और किसे प्राप्त होगी महत्वपूर्ण जानकारी, जानिए आज के राशिफल में

Askcg December 20, 2023 1 min read

मेष- आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो वह भी बढ़ सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर सदस्यों में आपसी मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। आपको यदि कोई चिंता सता रही थी, तो वह भी दूर होगी। यदि आपने कुछ पुराना कर्ज लिया था, तो उसे भी आप उतारने में सफल रहेंगे।

वृषभ- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं, लेकिन उसमें आपको बहुत ही सावधानी से चलना होगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज बिल्कुल ना करें, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती है और माता-पिता के आशीर्वाद से आप तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे, लेकिन आप गलत तरीके से धन कमाने की नियत न रखें। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कार्यों को पूरा करने के लिए रहेगा। मित्रों और रिश्तेदारों से आपको आर्थिक मदद मिलती दिख रही है और आप अपने पिताजी के मदद से किसी नए बिजनेस की नींव रख सकते हैं, जिसमें जीवनसाथी की पूरी भागीदारी रहेगी। परिवार में यदि सदस्यों में आपसे वाद-विवाद चल रहा है, तो उसे दूर करने के लिए बीच-बचाव बहुत ही सोच विचारकर करें। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है।

कर्क- आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोग किसी को पार्टनर बना सकते हैं। आर्थिक तौर पर आपको अच्छा लाभ मिलने की पूरी संभावना है। आप अपनी संतान की कुछ जरूरत की खरीदारी की वस्तुओं पर आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपकी आय में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

सिंह- आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, जो आपको परेशान करेगा, जिससे आपके मन में शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी व संतान का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। व्यवसाय कर रहे लोग कोई बड़ा निवेश ना करें, नहीं तो नुकसान होने के पूरी संभावना बनती दिख रही है। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है।

कन्या- आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहेगा। आपको काम अधिक रहने के कारण स्वास्थ्य में गिरावट होगी। व्यवसाय में आप किसी को पार्टनर ना बनाएं, नहीं तो वह आपके लिए कोई नुकसान करा सकता है। परिवार में किसी पैतृक संपत्ति को लेकर वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। काम अधिक रहने के कारण आप अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं देंगे, जिस कारण आपको सिर दर्द, बुखार और थकान आदि जैसी समस्या हो सकती है। किसी से धन उधार लेने से बचें।

तुला- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे और प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आपको आध्यात्म के कार्य पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आपका कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा होगा, जिसके कारण आपको लंबे समय से समस्याएं आ रही थी। परिवार में यदि सदस्यों में आपसी मतभेद चल रहे हैं, तो वह भी दूर होंगी। कानूनी मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है और अपनी जरूरी जानकारी किसी से शेयर ना करें, नहीं तो वह उसका फायदा उठा सकते हैं।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में बेहतर रहने वाला है। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी पुरस्कार से नवाजा जा सकता है और आपके तरक्की देखकर आपको कुछ नए विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों की पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। शेयर मार्केट में धन लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा, इसलिए आप दिल खोलकर निवेश करें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। माताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।

धनु- आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहेगा। आप जो भी कार्य करें, उसमें सोच विचार अवश्य करें, नहीं तो बड़ों की सलाह पर चले, क्योंकि आप मन से परेशान रहने के कारण किसी गलत निर्णय को ले सकते हैं। किसी पर आपको आंख बंदकर भरोसा करना नुकसान दे सकता है, इसलिए किसी के कहीसुनी बातों में भी ना आएं। व्यापार में आपके विरोधी आप पर हावी रहेंगे, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे पाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

मकर- आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कार्यों में कुछ समस्याएं आ सकती है, जो पिछले समय से आपको काफी परेशान कर रही थी, जिनके लिए आपको अपने सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। किसी कानूनी मामले में आपके शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, इसलिए आप धैर्य रखकर कोई काम करें। व्यवसाय में आप किसी से धन उधार ना ले, नहीं तो आपको बाद में उसे वापस आने में समस्या होगी। जीवनसाथी और संतान के करियर के लिए आपको कोई अहम निर्णय लेना पड़ सकता है।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं। व्यापार में आपको बड़ा लाभ मिल सकता है और आपकी कोई बड़ी डील भी फाइनल हो सकती है, जो आपको खुशी देगी। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम के होने के पूरे योग बनते दिख रहे हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छे नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

मीन- आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा, उन्हें किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है और परिवार में आपको कोई अहम निर्णय लेना पड़ सकता है, जो परिवार के सदस्यों के हित के लिए होगा। बिजनेस में आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और लोग भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। आप अपना कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा और आप आज अपने घर कोई नई गाड़ी भी लेकर आ सकते हैं।

About The Author

Askcg

See author's posts

Tags: know in today's horoscope Who will get relief from mental burden and who will get important information

Continue Reading

Previous: किसका होगा बड़ा प्रोजेक्ट शुरू और किनकी पुरानी यादें होंगी ताजा, जानिए आज के राशिफल में
Next: अति उत्साहित होने से किसे हो सकता है नुकसान और किसे मिलेगा पारिवारिक सहयोग, जानिए आज के राशिफल में

संबंधित ख़बर

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
1 min read
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

March 2, 2026
रायपुर : संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन
1 min read
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

रायपुर : संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन

February 10, 2026
रायपुर : बस्तर पंडुम 2026 : माँ दंतेश्वरी की धरती पर संस्कृति का उत्सव: बस्तर पंडुम 2026 ने जीता दिल
1 min read
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

रायपुर : बस्तर पंडुम 2026 : माँ दंतेश्वरी की धरती पर संस्कृति का उत्सव: बस्तर पंडुम 2026 ने जीता दिल

February 9, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

AD

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

रंग बिखेरो, खुशियां फैलाओ
1 min read
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

रंग बिखेरो, खुशियां फैलाओ

March 5, 2026
Kalinga University के छात्र ने अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन पेनक सिल्ट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University के छात्र ने अस्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन पेनक सिल्ट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 

March 2, 2026
वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी में चेतन भारती बने महामूर्ख
  • छत्तीसगढ़

वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी में चेतन भारती बने महामूर्ख

March 2, 2026
सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म-संस्कृति

सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

March 2, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.