Skip to content
July 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सटोरिए की शादी में कौन-कौन से बॉलीवुड सितारों ने मचाया धमाल, पढ़िए पूरी डिटेल खबर…
  • क्राइम
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सटोरिए की शादी में कौन-कौन से बॉलीवुड सितारों ने मचाया धमाल, पढ़िए पूरी डिटेल खबर…

Askcg News September 23, 2023

रायपुर। ऑनलाइन सट्‌टे का कारोबार चलाने वाले सौरभ चंद्राकर की शादी का वीडियो सामने आया है। छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला सौरभ चंद्राकर इन दिनों ईडी के रडार पर है। दुबई में बैठकर सौरभ अपने साथी रवि उप्पल के साथ ऑनलाइन सट्टे का धंधा चला रहा है।

हवाला के जरिए कई सौ करोड़ रुपयों का हेरफेर होता है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम उसे ढूंढ रही है। एक दिन पहले शुक्रवार को ही रायपुर, कोलकाता, भोपाल, मुंबई के अलग-अलग ठिकानों में छापेमारी के बाद 417 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त की गई।

बॉलीवुड सितारों ने किया था शादी में परफार्म
परिवर्तन निदेशालय ने अपनी जांच में पाया कि सौरभ चंद्राकर ने फरवरी में शादी की। इसमें 200 करोड रुपए खर्च किए गए। हवाला के जरिए यह पैसे इवेंट कंपनी और बॉलीवुड सितारों तक पहुंचा। शादी में सनी लियोनी, नेहा कक्कड़, एली एवराम, आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, अली असगर , विशाल दादलानी, टाइगर श्रॉफ, भाग्यश्री , पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, नुसरत भरूचा, कृष्णा अभिषेक जैसे दर्जन भर बॉलीवुड सितारों ने परफॉर्म किया।

सितारों पर भी कार्रवाई की तैयारी
मोस्ट वांटेड सटोरिया सौरभ चंद्राकर इस वीडियो में हाथों में मेहंदी सजाकर अपनी दुल्हन के साथ नजर आ रहा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने इसकी शादी और रिसेप्शन के कार्यक्रम में डांस किया, गाने गाए। खबर है कि इन सभी को हवाला के जरिए मोटी रकम ट्रांसफर की गई, इसकी जांच भी अब ED कर रही है। सूत्रों की माने तो इन सेलिब्रिटीज पर भी कार्रवाई का शिकंजा ED कस सकती है।

पूल पार्टी और DJ नाइट भी
दुबई के आलीशान होटल में यह शादी मुंबई की इवेंट कंपनी R1 इवेंट ने आयोजित करवाई। मुंबई में इस कंपनी के दफ्तर में भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की। पता चला कि इस कंपनी को सौरभ चंद्राकर ने अवैध तरीके से हवाला के जरिए 112 करोड रुपए पहुंचाए हैं, 42 करोड रुपए की होटल की बुकिंग हुई थी।

राइवेट जेट से परिजन पहुंचे दुबई
प्राइवेट जेट के जरिए परिजनों को दुबई पहुंचाया गया और ऑनलाइन सट्टे के पैसे से यह आलीशान शादी की गई। शुक्रवार को आधिकारिक बयान में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से कहा गया कि सौरभ चंद्राकर और उसके गुर्गों तक पहुंचने के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। दुबई में भी ED अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है, चंद्राकर को पकड़ा जा सके।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: read full details... Which Bollywood stars created a stir in the wedding of Chhattisgarh's biggest bookie

Post navigation

Previous व्यापार में किन राशि के जातकों का दिन होगा शुभ, कौन करेगा आज नया डील जानिए आज के राशिफल में
Next खाना-खजाना: आज बनाए ताजे गुलाब का सिरप

संबंधित ख़बर

ऐश्वर्या ग्रेटर सोसायटी में रक्तदान और स्वास्थ शिविर का आयोजन
  • छत्तीसगढ़

ऐश्वर्या ग्रेटर सोसायटी में रक्तदान और स्वास्थ शिविर का आयोजन

July 4, 2026
छत्तीसगढ़ में भी लागू हो ग्रेन एटीएम योजना : संजय श्रीवास्तव
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भी लागू हो ग्रेन एटीएम योजना : संजय श्रीवास्तव

July 4, 2026
रायपुर में 7 से 9 अगस्त तक लगेगा मेगा स्पाइन एवं ऑर्थाेपेडिक सर्जरी कैंप, 50 मरीजों की होगी निशुल्क सर्जरी
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में 7 से 9 अगस्त तक लगेगा मेगा स्पाइन एवं ऑर्थाेपेडिक सर्जरी कैंप, 50 मरीजों की होगी निशुल्क सर्जरी

July 4, 2026

Ad

Ad

ad

ad

Ad

Ad

You may have missed

रायपुर में 4-5 जुलाई को होगा CIIC 2026: दुनिया के नामचीन कार्डियोलॉजिस्ट साझा करेंगे आधुनिक हृदय उपचार की तकनीकें
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में 4-5 जुलाई को होगा CIIC 2026: दुनिया के नामचीन कार्डियोलॉजिस्ट साझा करेंगे आधुनिक हृदय उपचार की तकनीकें

July 3, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.