रायपुर। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, रायपुर के नेत्र रोग विभाग के पूर्व छात्रों द्वारा पहली बार एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 50 से अधिक ऐसे नेत्र विशेषज्ञ शामिल हुए, जिन्होंने रायपुर मेडिकल कॉलेज से नेत्र विज्ञान की पढ़ाई की और आज देश-विदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कार्यक्रम में विभाग के प्रथम बैच के छात्र डॉ. ओ.पी. बिल्लौरे की विशेष उपस्थिति रही।
एलुमनी मीट के दौरान पूर्व छात्रों ने कॉलेज के दिनों की यादें साझा कीं और लंबे समय बाद एक-दूसरे से मिलकर भावुक क्षणों का अनुभव किया। कार्यक्रम में नेत्र विभाग के वरिष्ठ शिक्षकों एवं विशेषज्ञों डॉ. पी.के. मुखर्जी, डॉ. सुषमा वर्मा, डॉ. ए.के. चंद्राकर, डॉ. एस.एल. आदिले, डॉ. एम.एल. गर्ग, वर्तमान विभागाध्यक्ष डॉ. निधि पांडे एवं डॉ. ओ.पी. बिल्लौरे का सम्मान किया गया।
उल्लेखनीय है कि रायपुर मेडिकल कॉलेज की स्थापना वर्ष 1963 में हुई थी। नेत्र विभाग के पहले विभागाध्यक्ष डॉ. डी.एस. भटनागर रहे। इसके बाद डॉ. एस.सी. जैन, डॉ. आर.के. सक्सेना, डॉ. आई.एम. शुक्ल, डॉ. पी.के. मुखर्जी, डॉ. एस.एल. आदिले, डॉ. ए.के. चंद्राकर एवं डॉ. एम.एल. गर्ग के कार्यकाल में विभाग ने उल्लेखनीय प्रगति की। वर्तमान में विभागाध्यक्ष के रूप में डॉ. निधि पांडे सेवाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में बताया गया कि रायपुर मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग से प्रशिक्षित डॉक्टर न केवल प्रदेश बल्कि देश-विदेश में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस अवसर पर रोटरी आई इंस्टीट्यूट, नवसारी के पूर्व निदेशक एवं वर्तमान में इंदौर में कार्यरत डॉ. ओ.पी. बिल्लौरे विशेष रूप से रायपुर पहुंचे।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मनीष श्रीवास्तव के स्वागत भाषण से हुई। डॉ. निधि पांडे ने नेत्र विभाग के इतिहास और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। बिलासपुर से आए डॉ. मदन देशपांडे ने वरिष्ठ गुरुजनों का सम्मान किया। डॉ. पी.के. मुखर्जी, डॉ. एस.एल. आदिले एवं डॉ. ए.के. चंद्राकर ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरशद सिद्दीकी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. दिनेश मिश्र ने किया।
इस अवसर पर डॉ. सार्वा, डॉ. आनंद देशपांडे, डॉ. उमेश तिवारी, डॉ. चौबे, डॉ. डेंबरा, डॉ. एल.सी. मढ़रिया, डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. कीर्ति भाटिया, डॉ. बी.पी. शर्मा, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ. एस.के. शुक्ला, डॉ. कोसरिया, डॉ. खालसा, डॉ. ललित शुक्ला, डॉ. अशोक जैन, डॉ. अशोक चांडक, डॉ. रश्मि शुक्ला, डॉ. ममता दानी, डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. संतोष पटेल, डॉ. दिलीप लालवानी, रुचिर भटनागर, डॉ. आडवाणी सहित अनेक नेत्र विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
