Skip to content
May 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • केंद्र सरकार की टीम ने मुख्यमंत्री हाट-बाजार योजना, एनीमिया मुक्त कार्यक्रम, मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान और हमर लैब योजना की सराहना की
  • छत्तीसगढ़

केंद्र सरकार की टीम ने मुख्यमंत्री हाट-बाजार योजना, एनीमिया मुक्त कार्यक्रम, मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान और हमर लैब योजना की सराहना की

Askcg News November 12, 2022

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने पहुंची भारत सरकार की कॉमन रिव्यु मिशन की 14 सदस्यीय टीम ने पांच दिनों तक कोंडागांव और सूरजपुर जिले के अस्पतालों का निरीक्षण किया। टीम ने इन दोनों जिलों में विभिन्न सरकारी अस्पतालों का भ्रमण कर वहां उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की पड़ताल की। केंद्र सरकार की टीम ने दौरा पूर्ण होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रिपोर्ट साझा की और अपने फीडबैक व सुझावों से अवगत कराया। स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. ने मैदानी फीडबैक व महत्वपूर्ण सुझावों के लिए कॉमन रिव्यु मिशन के सदस्यों को धन्यवाद दिया और कहा कि टीम द्वारा बताए गए कमियों-खामियों को दूर करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग जरूर काम करेगा।

प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर आए सीआरएम की टीम में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव ई रॉबर्ट सिंह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण क्षेत्रीय कार्यालय के संयुक्त निदेशक डॉ. संदीप जोगडंड, विश्व स्वास्थ्य संगठन के हेल्थ सिस्टम ऑफिसर डॉ. प्रांजल तामुली, आयुष मंत्रालय के डॉ. सुधांशु कुमार मेहेर, पब्लिक हेल्थ विशेषज्ञ (टीबी) डॉ. काजी तौफीक अहमद और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के डॉ. बी एस चरण सहित भारत सरकार के कई स्वास्थ्य सलाहकार शामिल हैं। टीम के साथ हुई बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदिपान, सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक अभिजीत सिंह और संचालक, महामारी नियंत्रण डॉ. सुभाष मिश्रा भी मौजूद थे।

कॉमन रिव्यु मिशन की टीम ने राज्य शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री हाट-बाजार योजना, एनीमिया मुक्त कार्यक्रम, मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान और हमर लैब योजना

की सराहना की। उन्होंने प्रदेश में मुहैया कराई जा रही मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं, फिजियोथेरेपी सेवाओं और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में दी जा रही सुविधाओं के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों में दवाईयों की उपलब्धता की भी प्रशंसा की। टीम के सदस्य डॉ. सुधांशु कुमार मेहेर ने आयुष विभाग द्वारा चलाए जा रहे दीर्घायु योजना को भी सराहा। इसके अंतर्गत माह के हर गुरूवार को 60 से अधिक उम्र के लोगों की निःशुल्क जांच एवं इलाज किया जा रहा है।

सीआरएम की टीम ने उप स्वास्थ्य केंद्रों और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में आ रहे गैप को जल्द खत्म करने का सुझाव दिया। उन्होंने ज्यादा जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी करने कहा। टीम के सदस्य डॉ. काजी तौफीक अहमद ने टीबी की जांच का दायरा बढ़ाने, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना में भी टीबी की जांच करने तथा निजी क्षेत्र के सहयोग से ज्यादा से ज्यादा संख्या में इसकी जांच करने का सुझाव दिया। टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में कुष्ठ रोग के प्रति और अधिक जागरूकता लाने का भी सुझाव दिया।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: Anemia Free Program Malaria Free Chhattisgarh Abhiyan and Hummer Lab Scheme The Central Government team appreciated the Chief Minister Haat-Bazar Yojana

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री बघेल आज डोंगरगांव में करेंगे भेंट-मुलाकात
Next सांसद रंजीत रंजन को भेंट किया माटी के मितान पुस्तक

संबंधित ख़बर

मुस्लिम बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग तत्पर
  • छत्तीसगढ़

मुस्लिम बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग तत्पर

May 26, 2026
आतंकवाद विरोधी दिवस पर राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
  • छत्तीसगढ़

आतंकवाद विरोधी दिवस पर राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

May 22, 2026
Breaking: 14 महीने बाद छत्तीसगढ़ को मिला पूर्णकालिक डीजीपी, अरुण देव गौतम की नियुक्ति
  • छत्तीसगढ़

Breaking: 14 महीने बाद छत्तीसगढ़ को मिला पूर्णकालिक डीजीपी, अरुण देव गौतम की नियुक्ति

May 16, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

AD

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

टॉपर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी 5.0 में CGBSE के मेधावी छात्रों को कलिंगा यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित
  • शिक्षा

टॉपर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी 5.0 में CGBSE के मेधावी छात्रों को कलिंगा यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित

May 26, 2026
मुस्लिम बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग तत्पर
  • छत्तीसगढ़

मुस्लिम बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग तत्पर

May 26, 2026
खारून तट पर गूंज रही श्रीमद भागवत कथा, कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला ने बांधा समां
  • धर्म-संस्कृति

खारून तट पर गूंज रही श्रीमद भागवत कथा, कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला ने बांधा समां

May 23, 2026
आतंकवाद विरोधी दिवस पर राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
  • छत्तीसगढ़

आतंकवाद विरोधी दिवस पर राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

May 22, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.