रायपुर। प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज ने महादेव घाट में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा आरती बनारस के तर्ज पर करने के लिए लोग उमड़ पड़े। प्रांतीय अखंड ब्राह्मण संगठन के पदाधिकारी खारून नदी महादेव घाट में बड़ी संख्या में देव दीपावली मनाने जुटे। लोगों ने गंगा आरती की और घाट सैकड़ों दीपों की रोशनी से झिलमिला उठा।
प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज की प्रदेशाध्यक्षा भारती किरण शर्मा, विप्र जागरण प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक पं. मेघराज तिवारी के नेतृत्व में गंगा आरती, मंत्रोच्चारण और गंगा पूजा का कार्यक्रम हुआ। भजन कीर्तन के बीच देव दीपावली मना। इस दौरान पंडित कमलेश शर्मा, पंडित ईश्वर शर्मा, पंडित मेघराज तिवारी, हेमलाल शर्मा, पंडित सूर्यानंद मिश्रा, उमेश मिश्रा, डॉ. सरिता दुबे, प्रीति शुक्ला, सरिता तरूण शर्मा, शुभम शर्मा, रानी प्रकाश दुबे, श्यामा चौबे रानू, प्रांजल शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।
हमारी सभ्यता, संस्कृति को बचा रखने के लिए विप्र जागरण प्रकोष्ठ ने अभिनव पहल की है। इसके लिए बधाई के पात्र है। इस तरह से आयोजन से जनमानस में अलग ही संचार होता है।