Skip to content
June 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
askcg

askcg

कैलेन्डर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • नेशनल न्यूज़
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल जगत
  • More
    • धर्म-संस्कृति
  • Home
  • धर्म-संस्कृति
  • किस राशि के जातकों का दिन रहेगा मधुरमय और किसका अधूरा काम होगा पूरा, पढ़िए आज के राशिफल में
  • धर्म-संस्कृति

किस राशि के जातकों का दिन रहेगा मधुरमय और किसका अधूरा काम होगा पूरा, पढ़िए आज के राशिफल में

Askcg News September 22, 2023

 

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। आज संतान सप्तमी का व्रत किया जाएगा। आज रात 11 बजकर 52 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 34 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा।

मेष- आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज ऑफिस मैनेजर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके किसी काम की तारीफ होगी। अगर आप कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करना चाहते हैं, तो घर से सलाह ले लें। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी कार्य के लिए सम्मानित किया जायेगा। अगर आप टारगेट बेस्ड वर्क कर रहे हैं, तो आज वो पूरा कर लेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वकील आज कचहरी का अधूरा काम पूरा कर लेंगे।

वृषभ- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से खर्चे करें। आज ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में भरपूर मधुरता बनी रहेगी, आप अपने परिवार के बीच सुखद समय व्यतीत करेंगे। फैशन डिजाइनर को किसी कस्टमर से अच्छा लाभ होगा। किसी दोस्त से फोन पर लंबी बातचीत चलेगी, अपना व्यवहार लचीला रखें।

मिथुन- आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। नर्सिंग के छात्रों को सीनियर्स से कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी काम को लेकर आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। दांपत्य रिश्ते में खुशियां आएंगी, रिश्ते में नयापन महसूस करेंगे।परिवार में किसी की तरक्की से उत्सव का माहौल बनेगा। आज बुजुर्गों के साथ समय बिताये, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। इलेक्ट्रॉनिक के कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा, आय में वृद्धि होगी।

कर्क- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी में लापरवाही न करें। बच्चों के लिए दिन खुशनुमा बनेगा, आज पार्क घूमने जाएंगे। आज ऑफिस में अपने काम पर फोकस करेंगे। आज पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। लवमेट को उनकी पसंद का ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। मानसिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। बिसनेसमैन सोंच समझकर इन्वेस्टमेंट करें। सरकारी विभाग के कर्मचारियों को पदोन्नति मिलेगी।

सिंह- आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आज स्कूल टीचर से आपकी मुलाकात होगी। दोस्तों के साथ शाम में कॉफी पीने का प्लान बनाएंगे। आज रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। अगर आप कहीं घूमने जा रहे है तो जरूरी सामान रख लें। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपके सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स बढ़ेंगे। ड्राईफ्रूट्स के कारोबारियों की अच्छी सेल से ज्यादा इनकम होगी।

कन्या- आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी नई जॉब के योग बन रहे हैं। किसी बात को लेकर आपकी उलझन खत्म होगी। कोई दोस्त आपसे आर्थिक रूप से मदद मांग सकता है। ऑफिस के काम से बाहर जा सकते है। पेट की समस्या से परेशान लोग ऑयली फ़ूड अवॉयड करें। आज भाई-बहनों में अच्छी बॉन्डिंग बनी रहेगी। आज आपकी ओवर इनकम होगी। आज ऑफिस में आपको बेस्ट एम्प्लाइज का आवार्ड मिल सकता हैं।

तुला- आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। आज स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई में लापरवाही न करें। आज आप नया वाहन ले सकते हैं। आज कपड़ा व्यापारियों के कारोबार में अनुकूलता रहेगी, आपके रुके कार्य पूरे होंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों का प्रमोशन हो सकता है। किसी दोस्त से जरुरी जानकारी मिलेगी। घरवाले आपका मनोबल बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक- आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। बिसनेसमैन किसी दूसरी कंपनी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं। आज स्टूडेंट कॉलेज प्रोजेक्ट को बनाने में बिजी रहेंगे। बच्चों को पिकनिक स्पॉट पर ले जायेंगे। बुजुर्गों का भक्ति भाव में मन लगेगा। आज अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जीवनसाथी आज घर के जरुरत का सामान खरीदने के लिए कह सकते हैं। लवमेट से आज आपको सरप्राइस मिलेगा। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे।

धनु- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आज कारोबार में कम मेहनत से ही अधिक मुनाफा होगा, लेकिन मेहनत जारी रखें। आज कोई भी मौका हाथ से न जाने दें। आज लवमेट अपने रिश्ते की बात घर से करेंगे, घर वाले इसपर विचार विमर्श करेंगे। बिजनेस में आज अच्छी इनकम होगी। स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए मसालेदार खाना अवॉयड करें। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का अचानक प्लान बन सकता है, कोई रिश्तेदार भी साथ जा सकते हैं।

मकर- आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी को दिए रुपए आज आपको वापस मिलेंगे। काम के सिलसिले में दोस्त का घर आना हो सकता है। आज दांपत्य रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे को समझें। सरकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। आज छात्र अपने डाउट टीचर से क्लियर करेंगे। ऑफिस में किसी प्रेजेंटेशन की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसको सफलतापूर्वक पूरा करने में आप सफल रहेंगे। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा।

कुंभ- आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। दोस्त आप पर विश्वास करके कोई बात शेयर करेंगे। बुजुर्गों को खुशनुमा माहौल दें, इससे उनको बेहतर महसूस होगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को अपने कोच से नया सीखने को मिलेगा। अगर आप अविवाहित है तो आपकी शादी की बात आज फाइनल हो सकती है। आज ऑनलाइन कोई सामान आपको काफी पसंद आएगा। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

मीन- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। ऑफिस में दोस्तों के साथ हिल स्टेशन जा सकते हैं। आज काम को लेकर काफी बिजी रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। हार्डवेयर कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा, इनकम में बढ़ोतरी होगी। परिवार में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। बच्चों के लिए मनपसंद सामान लेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जम कर करें, जल ही आपको सफलता मिलेगी।

About The Author

Askcg News

See author's posts

Tags: People of which zodiac sign will have a sweet day and whose incomplete work will be completed read today's horoscope

Post navigation

Previous घर के घुसा लुटेरा ड्राइवर, महिला की सूझबूझ ने फेर दिया लुटेरे के प्लान में पानी
Next स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सड़क दुर्घटना में 25 लोगों की मौत

संबंधित ख़बर

खारून तट पर गूंज रही श्रीमद भागवत कथा, कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला ने बांधा समां
  • धर्म-संस्कृति

खारून तट पर गूंज रही श्रीमद भागवत कथा, कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला ने बांधा समां

May 23, 2026
वक्ता मंच के ‘पक्षी मित्र अभियान’ का शुभारंभ, राहगीरों को बांटे गए निःशुल्क सकोरे
  • धर्म-संस्कृति

वक्ता मंच के ‘पक्षी मित्र अभियान’ का शुभारंभ, राहगीरों को बांटे गए निःशुल्क सकोरे

May 19, 2026
चित्रांशोत्सव 2026 का रायपुर में होगा भव्य आयोजन
  • धर्म-संस्कृति

चित्रांशोत्सव 2026 का रायपुर में होगा भव्य आयोजन

May 2, 2026

Join our whatsapp group

Askcg whatsapp group

ad

ad

Ad

Ad

Ad

Ad

You may have missed

Kalinga University: भव्य “टॉपर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी 2026” का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, प्रतिभा और उत्कृष्टता का हुआ उत्सव
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University: भव्य “टॉपर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी 2026” का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, प्रतिभा और उत्कृष्टता का हुआ उत्सव

June 6, 2026
पर्यावरण संरक्षण से ही भावी पीढी एवं मानव सभ्यता के सुरक्षित भविष्य की गारंटी: संजय श्रीवास्तव 
  • छत्तीसगढ़

पर्यावरण संरक्षण से ही भावी पीढी एवं मानव सभ्यता के सुरक्षित भविष्य की गारंटी: संजय श्रीवास्तव 

June 5, 2026
Kalinga University : CBSE-ICSE 12वीं टॉपर्स का होगा सम्मान, 95% से अधिक अंक वालों को मिलेगी 100% तक स्कॉलरशिप
  • छत्तीसगढ़
  • शिक्षा

Kalinga University : CBSE-ICSE 12वीं टॉपर्स का होगा सम्मान, 95% से अधिक अंक वालों को मिलेगी 100% तक स्कॉलरशिप

June 4, 2026
कभी लाल आतंक की पहचान, आज विकास और जनविश्वास का प्रतीक बना अबूझमाड़ : केदार कश्यप
  • छत्तीसगढ़

कभी लाल आतंक की पहचान, आज विकास और जनविश्वास का प्रतीक बना अबूझमाड़ : केदार कश्यप

June 2, 2026

About Us

The dream of Digital India is possible only when we change completely. Through this website, it is our goal to show every small and big development of the village and the city through it. We have taken a step towards web journalism, which brings to its dedicated readership the most reliable, authentic and unbiased news among Hindi news sites.

Contact Us

न्यूज पोर्टल के स्वामी/संपादक – आकाश धनगर

मोबाइल नंबर – 9755894500

ईमेल – askcg77@gmail.com

पता – दुकान नंबर M 47, सिद्धार्थ चौक के पास, मार्केट रोड, टिकरापारा, रायपुर (छत्तीसगढ़)

Quick Link

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.